div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
सीतापुर जिले के रौरापुर गांव निवासी आनंद श्रीवास्तव तहसील सदर, लखनऊ में लेखपाल पद पर तैनात हैं। रविवार को वह अपने भाई सौरभ श्रीवास्तव और सहयोगी विनय कुमार वाजपेयी के साथ ग्राम गजराहार और ग्राम छैला की सीमा पर एग्री स्टैग क्रॉप सर्वे का काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान घैला गांव के भूरिया, रेहान, फुरखान समेत कई लोगों ने टीम को रोककर अभद्रता शुरू कर दी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″राजस्व की टीम को लोगों ने तालाब में जलकुंभियों के बीच फेंक दिया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″टीम के लोगों को पकड़-पकड़कर तालाब में मारने की कोशिश की गई।div
divdiv
भाई को तालाब में डुबोया, भागते समय फायरिंग की
लेखपाल ने जब खुद का परिचय सरकारी कर्मचारी के तौर पर दिया और सर्वे की जानकारी दी, तो आरोपी और भड़क उठे। उन्होंने सरकारी कागज फाड़ दिए और सौरभ श्रीवास्तव को तालाब में डुबोकर मारने का प्रयास किया। भाई को बचाने पहुंचे आनंद श्रीवास्तव को भी बेरहमी से पीटा गया।
पीड़ित लेखपाल के मुताबिक, किसी तरह जान बचाकर टीम वहां से भागी। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। हमले के बाद प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले एग्री स्टैग सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा पहुंची है।
मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की पहचान की जा रही है।




