Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

पवन सिंह की पत्नी बोलीं-यहां से मेरी अर्थी उठेगी लखनऊ पुलिस को लौटाया रातभर फ्लैट में रहीं एक्टर नहीं आए

October 6, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर रविवार को जमकर ड्रामा हुआ। पूरी रात बवाल होता रहा। दरअसल, बिहार से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अंसल गोल्फ सिटी स्थित घर आईं। करीब डेढ़ घंटे दोनों के बीच बातचीत हुई। फिर पवन सिंह वहां से चले गए। ज्योति पूरी रात घर पर ही रुकीं। लेकिन, उनके साथ पवन सिंह नहीं रुके। उन्होंने दूसरे फ्लैट में राती काटी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

इससे पहले जब ज्योति घर पहुंचीं तो पवन सिंह वहां मौजूद थे। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई। फिर पवन सिंह बाहर चले गए। थोड़ी देर में पुलिस आ गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने कहा- ऐसे इस घर से नहीं जाऊंगी। यहां से मेरी अर्थी ही उठेगी।

ज्योति सोशल मीडिया पर लाइव आईं। फूट-फूटकर रोते हुए कहा- पवन जी ने पुलिस थाने में FIR की है। मुझे लेने के लिए पुलिस आई है। मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी।

div class=”f3e032cb “पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी स्थित घर पहुंचीं। पुलिस आई तो जमकर हंगामा हुआ।div
div class=”f46ba790″पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी स्थित घर पहुंचीं। पुलिस आई तो जमकर हंगामा हुआ।div
div class=”f3e032cb “सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस से ज्योति सिंह की काफी देर तक बहस हुई।।div
div class=”f46ba790″सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस से ज्योति सिंह की काफी देर तक बहस हुई।।div

मुझे थाने जाना पड़ा तो जहर खाकर जाऊंगी

ज्योति सिंह कहती हैं- नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं। लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR किया है। और मुझे लेने के लिए पुलिस के जवान आए हुए हैं।

ज्योति फिर लोगों से अपील करते हुए कहती हैं- मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था- भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको कौन घर से निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। आप लोग जनता हैं, आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

ज्योति पुलिस अधिकारी से पूछती हैं- मैडम आप किस केस में हमें लेने आई है। आज हमें एक वजह दीजिए कि क्यों थाने ले जा रही हैं? पुलिस अधिकारी उन्हें समझाती है। बताती है- आप और पवन सिंह के बीच डायवोर्स का केस चल रहा है। इसमें मारपीट की बात भी दर्ज है। आप यहां रहेंगी तो आप के साथ कुछ भी हो सकता है। इस पर ज्योति ने कहा- मैंने सिर्फ गुजारे भत्ते का केस किया है।

फिर ज्योति के साथ रही एक दूसरी महिला उन्हें मोबाइल देती है। उस मोबाइल पर ज्योति सिंह के वकील दूसरी तरफ से बात कर रहे थे। वह अपने वकील से कहती हैं- भइया, पुलिस वाले पता नहीं किस बेसिस पर मुझे थाने ले जा रहे हैं। एसएचओ धमकी दे रहे हैं कि आप के खिलाफ झूठा केस कर देंगे। मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है। मैंने वीडियो बना लिया है। भइया, हम अपने पति के घर आए हैं। इस बात पर एफआईआर हो रहा है।

ज्योति सिंह कहती हैं- हम आपके (फैंस) कहने पर यहां आये थे, क्योंकि आपने कहा था कि भाभी आप जाइए, देखते हैं कौन निकालता है? मैं उनकी पत्नी बनकर यहां आई हूं। देखिए पुलिस के लोग हमको लेने आए हैं। अब हम थाने में जा रहे हैं। अब आप लोग फैसला करेंगे। आप जनता है। आप फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिले। मुझे बार–बार यहां बेइज्जत किया जा रहा है।

इस दौरान ज्योति फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा- मैं इसी घर में जहर खाकर मरूंगी। यहां से मेरी लाश जाएगी। मैं गरीब घर की बेटी हूं, शरीफ घर की बेटी हूं। यहां से मुझे थाने जाना पड़ा तो जहर खाकर जाऊंगी।

चुनाव था तो मेरा यूज किया

ज्योति ने कहा, पवन जी समाज की सेवा करेंगे। करवा लीजिए समाज की सेवा। जब इलेक्शन था तो पवन जी ने मुझे बुलाकर यूज किया। इसके बाद दूसरी लड़की को लेकर होटल गए। सब पूछते थे कि चुनाव के बाद वापस घर क्यों आ गई। पवन जी चुनाव के 20 दिन बाद मेरे सामने एक लड़की को लेकर होटल गए। पत्नी होने के नाते मैं यह नहीं बर्दाश्त कर सकती थी। इसलिए घर वापस आ गई।

div class=”f3e032cb “ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं।div
div class=”f46ba790″ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं।div
divdiv

बिना मिले नहीं जाऊंगी- ज्योति सिंह

ज्योति सिंह ने अपार्टमेंट के बाहर खड़े होकर कहा- वह बिना पति से मिले वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा- मैंने पहले ही बताया था कि मैं मिलने आ रही हूं, अब मिलकर ही लौटूंगी। उनकी इस जिद के चलते अपार्टमेंट के बाहर भीड़ जुट गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

डेढ़ घंटे हुई मुलाकात, उसके बाद पवन चले गए

ज्योति सिंह के भाई दुर्गेश ने कहा- सुबह हम बहन के साथ सेलिब्रिटी गार्डन आए थे। डेढ़ घंटे हम सब को पहले लॉबी में इंतजार कराया गया। फिर बहन से पवन जी की मुलाकात हुई है। वो लोग डेढ़ घंटे एक-दूसरे से बात किए। लेकिन, उसके बाद पवन चले गए। फिर पवन जी के बड़े भाई आए हम सब पर चिल्लाने लगे। उसके बाद पुलिस आ गई। हम लोगों से यहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस हमको और मेरी बहन को धमकी दे रही है। पुलिस हम पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रही है। बहन ज्योति का कहना है कि वह यहां से नहीं जाएगी।

सोशल मीडिया पर पहले ही कर दिया था ऐलान

ज्योति सिंह ने 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर लिखा था- मैं लखनऊ आ रही हूं, आपसे मिलने का इंतजार करूंगी। इस पोस्ट के बाद से ही उनके प्रशंसकों और मीडिया में चर्चा तेज थी कि वह सचमुच पवन सिंह से मिलने जाएंगी या नहीं। रविवार को वह लखनऊ पहुंचीं और सीधे उनके फ्लैट पर चली गईं।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

पवन सिंह ने पुलिस को दी सूचना

जब पवन सिंह को पता चला कि ज्योति उनके अपार्टमेंट के बाहर पहुंच गई हैं, तो उन्होंने सुरक्षा को लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की।

पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई

गोल्फ सिटी पुलिस चौकी प्रभारी के मुताबिक, दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया है। ज्योति सिंह को शांत कराया गया और सुरक्षा की दृष्टि से अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

2018 में पवन सिंह ने की दूसरी शादी

पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की।

हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। ज्योति सिंह ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई।

लोकसभा चुनाव में पति के लिए किया था प्रचार

2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चुनाव में पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही ज्योति सिंह लगातार काराकाट संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में लगी हैं।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में पवन सिंह रहते हैं।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के सेलिब्रिटी गार्डन अपार्टमेंट में पवन सिंह रहते हैं।div
divdiv

विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा कर चुकी हैं ज्योति सिंह

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह कई दफा यह दावा कर चुकी हैं कि वो 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। वो काराकाट विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी लगातार ठोक रही हैं। हालांकि, ज्योति सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी ये अब तक उन्होंने साफ नहीं किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें