Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में आधी रात चलीं गोलियां 6 राउंड फायरिंग VIDEO:पहले लात-घूंसे फिर चले हॉकी डंडे इसके बाद तान लीं पिस्तौलें 4 लोग घायल

By admin · October 9, 2025 · 1 min read

लखनऊ का मल्हौर इलाका आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। 36 सेकेंड में 6 राउंड गोलियां चलीं। इसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में कहासुनी हो रही थी। उसके बाद विवाद बढ़ा तो लात-घूंसे बरसने लगे। इसके बाद लड़ाई हॉकी-डंडे तक पहुंच गई। कुछ ही देर में पिस्तौलें तन गईं और गोलियां चलीं।

पूरा मामला मल्हौर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का है। दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में रात में जमकर बवाल हुआ। कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती करवाया

दूसरे पक्ष के किसी ने वीडियो बना लिया। इसमें एक युवक पिस्तौल से गोली चलाता दिख रहा है।
दूसरे पक्ष के किसी ने वीडियो बना लिया। इसमें एक युवक पिस्तौल से गोली चलाता दिख रहा है।
एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर ईंट भी फेंकीं। ईंट सामने खड़ी गाड़ी पर गिरी।
एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर ईंट भी फेंकीं। ईंट सामने खड़ी गाड़ी पर गिरी।
एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। सभी घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।
एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। सभी घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए

फायरिंग में एक पक्ष के तीन भाई सलमान, फैज और शाद घायल हो गए। इन तीनों को गोली लगने और अन्य चोट आने की पुष्टि हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष के सरताज हुसैन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभय सिंह, अमित राय सहित कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चिनहट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस तरह की घटना इलाके में किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं है।

पुलिस ने आधी रात मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने आधी रात मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने झड़प, मारपीट, फायरिंग की पुष्टि की

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी के पास दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। फायरिंग भी हुई है। मौके पर पहुंचने के बाद जांच में सामने आया कि जियाउल हक और सरताज हुसैन के बीच पुराने जमीन विवाद की रंजिश के चलते यह झड़प हुई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

और खबरें