कानपुर धमाके का CCTV, ACP हटाए गए6 पुलिसकर्मी सस्पेंड कमिश्नर बोले आतंकी कनेक्शन नहीं पटाखों से विस्फोट हुआ

Date:

कानपुर में बुधवार रात स्कूटी में नहीं, पटाखों में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि घटना में किसी आतंकी संगठन के हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। यह पूरी तरह से अवैध पटाखों से जुड़ी घटना है।

इस मामले में एसीपी कोतवाली, मूलगंज थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। विस्फोट में कुल 8 लोग घायल हुए थे। इनमें चार को लखनऊ रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का कानपुर में ही इलाज चल रहा। दो लोगों को फर्स्ट एड के बाद घर भेज दिया गया था।

इससे पहले धमाके की सूचना के बाद डीजीपी ऑफिस और गृह विभाग दोनों एक्टिव हो गए थे। ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर इनपुट जुटाए। पटाखों से विस्फोट की बात सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने देर रात सर्च ऑपरेशन भी चलाया। पुलिस ने इस दौरान अवैध पटाखों के साथ 12 लोगों को अरेस्ट किया है।

तेज धमाके से आसपास की दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया था। ATS की टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
तेज धमाके से आसपास की दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया था। ATS की टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

पुलिस कमिश्नर बोले- घटना में आतंकी संगठन का हाथ नहीं

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- यह मामला अवैध पटाखों के भंडारण से जुड़ा है। जिस दुकान के सामने विस्फोट हुआ, उसके पास भी काफी मात्रा में पटाखे मिले हैं। घटना वाली जगह से 25 मीटर दूरी पर एक गोदाम मिला है। वहां भी काफी मात्रा में विस्फोटक पाया गया।

जांच के दौरान लापरवाही मिलने पर मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी रोहित तोमर, कॉन्स्टेबल चेतन कुमार, अमित कुमार, ब्रह्मानंद और हेड कॉन्स्टेबल इमामुल हक को सस्पेंड किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एसीपी आशुतोष कुमार को भी हटा दिया गया है।

बिना लाइसेंस पटाखे रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक घटना में 12 व्यक्तियों की पहचान की गई है। घटनास्थल से दो स्कूटी बरामद की गई हैं। इनमें से एक स्कूटी सवार को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, दूसरी स्कूटी चोरी की है।

घटना मस्जिद के पास हुई, इसे लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। इसे “खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स” जैसी गतिविधियों से जोड़ने वाले सभी दावे गलत हैं। यह घटना अवैध रूप से पटाखे रखने के कारण हुई।

आसपास कई दुकानें बंद थीं, पुलिस ने ताले तुड़वा कर जांच की।
आसपास कई दुकानें बंद थीं, पुलिस ने ताले तुड़वा कर जांच की।

ग्राउंड जीरो पर पहुंची ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस

मूलगंज के बिसाती बाजार में बुधवार को हुए ब्लास्ट के बाद यह कहा गया कि स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है। सूचना पर डीजीपी ऑफिस के साथ ही गृह विभाग ने भी मामले का संज्ञान लिया। एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के अलावा अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं।

जांच एजेंसियों ने सबूत जुटाए। हालांकि, जांच टीम ने CCTV चेक किया तो पता चला कि दुकान के बाहर रखे एक गत्ते में अचानक तेज चिंगारी निकली। इसके बाद तेज धमाका हुआ। जांच में सामने आया कि दुकान के बाहर गत्तों में पटाखे बेचे जा रहे थे। उसी में ब्लास्ट हुआ।

पुलिस कमिश्नर ने दुकानों के ताले तुड़वाए, रात 2 बजे तक चली तलाशी

पुलिस के अनुसार, दिवाली के पहले बिसाती बाजार पटाखों का बड़ा बाजार बन जाता है। यहां की दुकानों में अवैध ढंग से बड़ी मात्रा में पटाखों को स्टोर किया जाता है। धमाके की वजह पता चलने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सर्च एंड सीज ऑपरेशन चलाकर दुकानों की तलाशी करवाई।

कई दुकानों के ताले भी तोड़े गए। करीब 2 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस को कई दुकानों में सामान के नीचे छिपाकर रखे गए पटाखे मिले। देर रात करीब 2 बजे तक सर्च अभियान चला। दुकानों में स्टोर किए  मात्रा में पटाखे मिले।

विस्फोट में एक दुकान के पास खड़ी स्कूटी पूरी तरह डैमेज हो गई। पार्ट्स उड़ गए।
विस्फोट में एक दुकान के पास खड़ी स्कूटी पूरी तरह डैमेज हो गई। पार्ट्स उड़ गए।
विस्फोट में घायल हुए लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विस्फोट में घायल हुए लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धमाके बाद दुकानों के बाहर रखा सामान सड़क पर बिखर गया।
धमाके बाद दुकानों के बाहर रखा सामान सड़क पर बिखर गया।

फोरेंसिक जांच में लो-एक्सप्लोसिव निकला

एडिशनल सीपी आशुतोष कुमार ने बताया- पहले तो हम लोगों को लग रहा था कि स्कूटी में बम प्लांट किया गया। लेकिन, जांच के बाद तस्वीर साफ हो गई। एटीएस, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान लो एक्सप्लोसिव मिला है। यह पटाखों का विस्फोट है, हाई एक्सप्लोसिव नहीं मिला है।

एक दुकान की फॉल सीलिंग गिरी, 6 की दीवारों में दरारें आईं

कैफे संचालक शाहबाज अख्तर ने बताया- धमाका इतना तेज था कि आमिर की दुकान की फॉल सीलिंग गिर गई। पड़ोस में अब्दुल और कासिफ की खिलौने की दुकान हैं। मुजाहिद स्पोर्ट्स का सामान बेचता है। उनकी दुकानों की भी दीवारें दरक गईं। मो. उवैस की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है।

दुकानदार मो. उवैस ने बताया कि हम दुकान में बैठे थे, तभी धमाका हुआ। सड़क पर भगदड़ मच गई। हम लोग दौड़कर दुकानों से बाहर आए। दुकानों का सामान बाहर बिखर गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाया।

धमाके में ग्राहक घायल हो गए, वह बाजार में सामान लेने गए थे।
धमाके में ग्राहक घायल हो गए, वह बाजार में सामान लेने गए थे।

हादसे में ये 8 लोग घायल हुए

  1. अश्वनी कुमार साहनी (58) निवासी लाल बंगला। डिप्टी पड़ाव में होजरी की दुकान है, सामान लेने आए थे।
  2. रईसुद्दीन (35) निवासी पश्चिम बंगाल, हाल पता बेकनगंज। ज्वेलरी के कारीगर हैं।
  3. अब्दुल (24) निवासी बिसात खाना, बिसात खाना में स्पोर्ट्स की दुकान है।
  4. मोहम्मद मुर्सलीन (25) निवासी बिसात खाना, यहीं पर बैग की दुकान है।
  5. जुबीन (15) निवासी मीरपुर, बेल्ट और चश्मे की दुकान में काम करता है।
  6. सुहाना (16) निवासी बेकनगंज, कूड़ा बीनने का काम करती हैं।
  7. भरत भाटिया (30) निवासी चकेरी, सामान खरीदने पहुंचे थे।
  8. मोहसिन (25) निवासी मिश्री बाजार, दुकान में हेल्पर।

घायलों में सुहाना, एसके रईसुद्दीन और अश्वनी कुमार 50% से ज्यादा झुलसे हैं। इन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं, मुर्सलीन और रईसुद्दीन का उर्सला में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...