
प्रयागराज ब्यूरो (नैनी) अखंड सौभाग्य व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को दिनभर निर्जला व्रत रखा। देररात छलनी की आड़ से चंद्रोदय का दर्शन कर परंपरा पूरी की। करवा चौथ पर घर-घर पूजन-अनुष्ठान एवं परंपरा निभाई गई।
व्रती महिलाओं को पतियों ने प्रसाद खिलाने के बाद पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया।सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व महिलाओं ने घरों व मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। पति के हाथों अन्न ग्रहण कर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण कराया। घरों में विविध पकवान बनाए गए। वहीं पुरुषों ने भी पत्नियों को परंपरा के अनुसार उपहार भेंट कि |
वहीँ नैनी मामा भांजा चककृपाराम की विमला साहू और सुमन साहू , चक अभयराम की नीता सोनी, चक गरीबदास पूनम गुप्ता, संयुक्त रूप से बताया कि सोलह श्रृंगार कर व पारंपरिक परिधान में सज-धज कर महिलाओं ने रात में घरों की छतों पर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए व अर्घ्य देकर आशीर्वाद लिया। पति के हाथों अन्न ग्रहण कर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण कराया। घरों में विविध पकवान बनाए गए।

