लखनऊ की चटोरी गली में दबंगों ने युवक को पीटा:बचाने आई पुलिस को गालियां दी, अफरा-तफरी के बीच फरार हुए

Date:

लखनऊ की मशहूर चटोरी गली में मंगलवार रात बवाल हो गया। कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस से भी दबंगों ने अभद्रता की। गौतमपल्ली थाना पुलिस ने घटना में शामिल युवकों की पहचान शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात चटोरी गली में कुछ युवक आपस में कहासुनी के बाद भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन मारपीट करने वाले युवक नहीं माने।

लखनऊ की मशहूर चटोरी गली में मंगलवार रात बवाल हो गया।
लखनऊ की मशहूर चटोरी गली में मंगलवार रात बवाल हो गया।
कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस से भी दबंगों ने गाली-गलौज किया।
कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस से भी दबंगों ने गाली-गलौज किया।

पुलिस का गिरेबान पकड़ा

पुलिस ने जब विवाद शांत कराने की कोशिश की तो दबंगों ने वर्दीधारी जवानों से भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक आरोपी ने तो पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर गाली-गलौज की। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दबंगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की।
दबंगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की।

आरोपियों की पहचान हुई

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल कुछ युवकों की पहचान हो गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

थाना प्रभारी गौतमपल्ली ने बताया-पुलिस टीम से अभद्रता और मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related