Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पेशाबकांड पर सियासत गरमाई:संजय सिंह बोले- जाति पूछी, धर्म नहीं; चंद्रशेखर ने लिखा- दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन

October 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में दलित बुजुर्ग से मंदिर परिसर में पेशाब चटवाने के मामले में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा- जाति पूछी, धर्म नहीं।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

भीम आर्मी के के चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी इस मामले में एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- यह दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन है। उन्होंने योगी सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर और विधायक अमरेश रावत ने बुधवार सुबह बुजुर्ग से मुलाकात की। कौशल किशोर ने रामपाल को अपना पुराना साथी बताते हुए कहा- घटना अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं, सपा नेता फर्खुल हसन चांद ने कहा कि बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

दरअसल, बीमार बुजुर्ग सोमवार को शीतला माता मंदिर के सामने से गुजर रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिक्कत महसूस हुई। तबीयत खराब होते ही वह मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ गए। इसी दौरान उनकी पेशाब छूट गई।

यह देखते ही मंदिर के सामने की दुकान से एक दबंग बुजुर्ग के पास आया। दबंग ने बुजुर्ग से कहा कि मंदिर में पेशाब कर दी। अब इसे शुद्ध करना होगा। पहले बुजुर्ग से पेशाब चटवाई। फिर पानी से पूरा मंदिर धुलवाया।

div class=”f3e032cb “मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर और विधायक अमरेश रावत ने पीड़ित से मिलकर मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।div
div class=”f46ba790″मोहनलालगंज के पूर्व सांसद कौशल किशोर और विधायक अमरेश रावत ने पीड़ित से मिलकर मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।div
divdiv

संजय सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट कर भाजपा को घेरा

आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार रात 11:02 बजे इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। पीड़ित बुजुर्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- जाति पूछी-धर्म नहीं। BJP राज में दलित होना अपराध है। पासी समाज से आने वाले इस बुजुर्ग से मंदिर में पेशाब चटवाई गई। इंसान के साथ जानवर जैसा व्यवहार। ये नया भारत है।

संजय सिंह के इस पोस्ट पर 700 से ज्यादा लोगों ने रिपोस्ट किया है। पक्ष-विपक्ष में 80 से ज्यादा प्रतिक्रिया आई है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

‘काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई’

पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि रामपाल हमारे पुराने साथी हैं। कोई भी काम पड़ता था, तो साथ रहते थे। उनके साथ काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। यह अपमानजनक बात है, लेकिन रामपाल ने काफी सूझबूझ से काम किया। रात को घटना न बताकर सुबह के समय बताया, वरना बड़ा विवाद हो सकता था।

इसके बाद परिजन पुलिस के पास गए और मुकदमा दर्ज कराया। यह घटना काफी अमानवीय है। रामपाल की तबीयत खराब रहती है। इन्होंने पेशाब की नहीं थी। अपने आप हो गई थी। उन्होंने कहा कि रात को इस घटना की जानकारी हुई, तो विधायक अमरेश रावत से भी बात की।

‘थाने पर फोन करके कार्रवाई के बारे में जानकारी ली’

इसके बाद मामले की जानकारी लेने के लिए थाने पर फोन किया, जहां से पता चला कि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा चुकी है। रामपाल का भी कहना है कि जो घटना सत्य है वही बता रहे हैं। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान लिया।

यह 50 साल पुराना मंदिर है, यहां पर हम लोग अक्सर आते थे। गांव की शादी बारात यहीं पर होती थी। इस पर किसी एक का अधिकार नहीं है। किसी ने ऐसा किया है तो गलत है। इसके लिए कुछ दिन बाद एक बैठक होगी। बैठक में जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा। सरकार भी ऐसे मामलों में काफी सख्त है। यह निश्चित किया जाएगा दोबारा ऐसी कोई घटना न हो। तत्काल एक्शन होने का मतलब मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुकदमा भी दर्ज है, आरोपी भी गिरफ्तार है।

div class=”f3e032cb “बुजुर्ग रामपाल ने मामले में कार्रवाई की मांग की।div
div class=”f46ba790″बुजुर्ग रामपाल ने मामले में कार्रवाई की मांग की।div

अब पूरा मामला विस्तार से

दबंग बोला- मंदिर अपवित्र किया, अब पेशाब चाटो

शीतला माता मंदिर के ठीक सामने स्वामीकांत उर्फ पम्मू की ज्वैलरी शॉप है। सोमवार रात उसे जैसे ही इस बात की खबर लगी कि मंदिर में बुजुर्ग रामपाल की पेशाब हो गई है। वह गुस्से में उठकर तमतमाया हुआ उनके पास आया। बुजुर्ग की दिक्कत पूछे बिना भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। कहने लगा कि तुमने पूरा मंदिर गंदा कर दिया।

अब तुम्हें अपनी पेशाब चाटनी होगी, तभी मंदिर की शुद्धि होगी। इसके साथ ही पूरे मंदिर को भी धुलना होगा। इसके बाद परेशान बुजुर्ग ने बीमारी की हालत में अपनी पेशाब को चाटा, फिर पूरे मंदिर को पानी से धुला।

बीमार हूं, गलती से पेशाब छूट गई

पीड़ित रामपाल ने बताया- मैं सांस का मरीज हूं। तबीयत खराब हुई तो मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ गया। तभी मेरी पेशाब छूट गई। पम्मू दुकान से निकलकर आए। मुझसे पूछा- क्या पेशाब कर दिया? मैंने बोला– हां साहब, पेशाब धोखे से हाे गई। पम्मू मुझसे गुस्से में गाली देकर बोले- इसको चाटो। हमने चाट लिया। इसके बाद बोले- लात मारूंगा। यहां से भाग जाओ। उन्होंने मुझे लात भी मारी।

div class=”f3e032cb “ये वही मंदिर परिसर है, जहां की घटना है।div
div class=”f46ba790″ये वही मंदिर परिसर है, जहां की घटना है।div
divdiv

पीड़ित बोले- आरोपी भी पेशाब चाटे

बुजुर्ग पीड़ित रामपाल ने कहा- मुझे न्याय चाहिए। जैसे मुझसे पेशाब चटवाया है। वैसे ही पम्मू भी पेशाब चाटे। हमने थाने में शिकायत की है। वो बड़े लोग हैं। अब देखो पुलिस क्या करती है? पोते ने बताया- बाबा को सांस-हांफने की समस्या है। उन्हें खांसी भी आती है। इसके चलते जब थकान होती है। तो वे वहीं ठहर जाते हैं।

सोमवार रात करीब 8 बजे घर की तरफ आ रहे थे। तभी बाबा हांफने लगे। वह आराम के लिए मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे थे। तभी उनकी पेशाब छूट गई।

div class=”f3e032cb “आरोपी स्वामीकांत उर्फ पम्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।div
div class=”f46ba790″आरोपी स्वामीकांत उर्फ पम्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।div
divdiv

परिजनों को सूचना दी

पोते ने बताया कि मंगलवार सुबह बाबा ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद हम लोगों ने शिकायत करने का फैसला लिया। पीड़ित ने इस घटना के बाद काकोरी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरोप लगाया कि स्वामीकांत RSS कार्यकर्ता है।

एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया- पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे आगे ऐसी घटनाएं न हों।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें