div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में 8-10 लोगों ने फ्लैट में घुसकर भाई-बहन को जमकर पीटा। 16 सेकेंड में बहन-भाई को 20 थप्पड़ मारे। गाली-गलौज करते हुए मॉस्किटो रॉकेट से भी पीटा। पीड़ित भाई-बहन ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
डर की वजह से पीड़ित भाई-बहन 4 दिन से फ्लैट छोड़कर दोस्त के यहां रुके हैं। पीड़ित युवती ने मड़ियांव थाने के बाहर खड़ी होकर वीडियो बनाया है। रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी है। कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस और सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। वीडियो आज मंगलवार को सामने आया है।
घटना 23 अक्टूबर को मडियांव थाना क्षेत्र के एल्डिको सिटी के कुटीर अपार्टमेंट में हुई। अपार्टमेंट में शालू चौरसिया भाई के साथ किराए पर रहती हैं। उनका आरोप है कि पार्किंग विवाद के बाद सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट और अन्य निवासियों ने की है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″हमलावरों ने फ्लैट में घुसते ही युवती को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″युवती को बचाने आए उसके भाई को भी जमकर पीटा।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″हमलावरों ने बेड पर रखे मॉस्किटो रॉकेट से भी भाई-बहन की पिटाई की।div
divdiv
बिलख-बिलखकर रो रही है युवती
मंगलवार को सामने आए 50 सेकेंड के वीडियो में एक युवती मडियांव थाने के बाहर खड़ी होकर रोते दिख रही है। रोते हुए युवती खुद का नाम शालू चौरसिया बताती है। वीडियो में कह रही है कि ‘वहां का अध्यक्ष मेरे साथ मारपीट कर रहा था। छेड़खानी कर रहा था और मेरा फोन जबरदस्ती छीन करके ले गया था।’
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″युवती थाने के बाहर खड़ी होकर वीडियो बनाते समय फूट-फूटकर रो रही है।div
divdiv
4 दिन से थाने का चक्कर लगा रही हूं
युवती कहती है कि ‘मैं 4 दिन से मडियांव थाने का चक्कर लगा रही हूं। ये लोग एफआईआर नहीं दर्ज कर रहे हैं। क्यों नहीं दर्ज कर रहे हैं इसका कारण भी नहीं बता रहे हैं। मैं 4 दिन से अपने रूम पर भी नहीं जा रही हूं। अपने दोस्त के यहां भाई के साथ रह रुकी हुई हूं।
यही है यूपी पुलिस की सच्चाई। यही लोग कहते हैं कि क्राइम कम हो गया है। एफआईआर ही नहीं दर्ज करते हैं और कहते हैं कि क्राइम कम हो गया है। बेटी बचाओ और न जाने क्या-क्या नारा ये लोग बेटियों का देते हैं।’ यह वीडियो सोमवार को बनाया गया है।
फ्लैट का गेट खोलते हुए युवती को जड़ा जोरदार थप्पड़
इस मामले का 1.04 सेकेंड का एक और वीडियो सामने आया है। उसमें युवती और उसका भाई फ्लैट में आते हैं। भाई गेट की कुंडी बंद करता है। उसके बाद युवती कहती है कि ऑनर को फोन लगावो। करीब 30 सेकेंड बाद बाहर से गेट खटखटाने की आवाज आती है। युवती भाई से कहती है कि रुको गेट मत खोलो।
उसके बाद युवती गेट खोलती है। गेट खुलते ही सफेद कुर्ता पैजामा पहने एक व्यक्ति लगभग दौड़ते हुए फ्लैट में घुसता है और युवती को जोरदार थप्पड़ जड़ने लगता है। भाई उसे बचाने की कोशिश करता है। इस बीच अन्य युवक भी अंदर घुस आते हैं।
युवती और उसके भाई को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारते हैं। उनमें से एक युवक बेड पर रखा मॉस्किटो रॉकेट उठाकर उससे उनकी पिटाई करने लगता है। इस दौरान हमलावर गाली-गलौज करते हैं। यह वीडियो फ्लैट में रखे मोबाइल में रिकार्ड हो जाता है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″भाई ने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा।div
divdiv
स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, शालू ने अपार्टमेंट में अपनी स्कूटी खड़ी की थी। आरोप है कि गार्ड ने उसे किनारे कर दी, तो वह भड़क गई। गार्ड से गाली-गलौज करने लगी। गार्ड ने जब इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद गार्ड ने सोसाइटी के पदाधिकारियों को बुलाया।
तब तक शालू अपने फ्लैट में चली गई। उसके बाद सोसाइटी प्रेसिडेंट और अन्य निवासियों ने उनके फ्लैट में घुसकर मारपीट की। मडियांव थाना के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″23 अक्टूबर को युवती शालू चौरसिया ने पार्किंग विवाद में गार्ड का मोबाइल पटककर तोड़ दिया था।div
divdiv
स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
सोसाइटी के प्रेसिडेंट रमन सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को युवती ने जहां पर स्कूटी खड़ी की थी, वहां नहीं थी। अलग खड़ी थी। उसने गार्ड से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा। गार्ड ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत चल रही है। इस पर युवती ने डंडा मारकर सीसीटीवी तोड़ दिया।
उसके दूसरे दिन उनके खिलाफ मडियांव थाने में छेड़खानी की शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, तो युवती उन्हें पहचान नहीं पाई। इस पर मामला खत्म हो गया।
युवती ने गार्ड का फोन तोड़ा
रमन सिंह ने आरोप लगाया कि 23 सितंबर को स्कूटी खड़ी करने को लेकर फिर से युवती का विवाद हो गया। उसने गार्ड और इलेक्ट्रिशियन सूरज का फोन पटककर तोड़ दिया। गार्ड ने सोसाइटी के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की। इस पर सोसाइटी के लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद युवती और उसके भाई से कहासुनी हो गई।




