div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
अब वह अंधेर नगरी नहीं है। अखिलेश यादव का जमाना नहीं है। अन्य पार्टियों जो मुस्लिम तुष्टिकरण करती थीं, उनका जमाना नहीं है। योगी जी का जमाना है। डरने की जरूरत नहीं है। तुम जो चाहे वह करो, हम तुम्हारे साथ हैं।
पूर्व विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो 16 अक्टूबर का है। वे धनखरपुर गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यब बात कही थी।
यूपी कांग्रेस ने डुमरियागंज से पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पर पलटवार किया है। X पर लिखा- यह शर्मनाक बयान भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भरी जनसभा में दिया है। धर्म के नाम पर नफरत फैलाना, समाज को तोड़ना और बेरोजगार युवाओं को भटकाना, यही भाजपा की असली राजनीति बन चुकी है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″राघवेंद्र प्रताप सिंह बोले-दो लड़कियों पर 10 से कम मंजूर नहीं है।div
divdiv
पूर्व विधायक बोले- 2 के बदले 10 लाओ नौकरी पाओ
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, एक महीने के भीतर दो हिंदू लड़कियों ने मुस्लिम लड़कों से शादी कर ली है। इसी सिलसिले में एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में यह तय हुआ कि इन दोनों लड़कियों के बदले 10 मुस्लिम लड़कियों का अपहरण किया जाएगा। पूर्व विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि 2 के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां लाओ।
पूर्व विधायक ने सभा में कहा, मैं कह रहा हूं 2 पे कम से कम 10 मुसलमान लड़की लाओ और उनको हिंदू बनाओ। उन्होंने सामने बैठे लोगों से पूछा- कितने नौजवान तैयार हैं, जरा हाथ उठाओ। 2 पे 10 कम मंजूर नहीं है। शादी हम कराएंगे और ये घोषित करते हैं कि जो हिंदू लड़का, मुस्लिम लड़की लाएगी, उसकी नौकरी का इंतजाम हम करेंगे।
पूर्व विधायक ने दी धमकी
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा, एक महीने के भीतर डुमरियागंज से दो लड़कियां गई हैं। वह हमें पच नहीं रहा है। मुसलमानों सुन लो। दो का बदला भारी होने वाला है। मुल्ला मौलवियों को सुन रहा हूं कि समझा दो। आने वाले दिनों में ऐसा होने वाला है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पहले की सरकारों में बहू बेटियों के साथ छेड़खानी होती थी।div
divdiv
हम योगी जी के सिपाही
पूर्व विधायक ने कहा, डुमरियागंज को लोग मिनी पाकिस्तान कहते थे। जब से योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सीएम बने हैं। इन लोगों का आतंक काम हुआ है। नहीं तो यहां दर्जनों गांव ऐसे थे, जहां हिंदू दुबक कर रहते थे। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।
आए दिन हिंदुओं को मारा और प्रताड़ित किया जाता था। बहू बेटियों से छेड़खानी होती थी। उनकी यह नीति बन गई है। धनकापुर में एक सप्ताह में दो हिंदू लड़कियों को भगा करके मुस्लिम बना दिया गया। हिंदुओं को मारा भी गया था। मैंने हिंदुओं से कह जागो और मुकाबला करो।
योगी जी की सरकार है और मैं योगी जी का सिपाही हूं। अब घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी तैयारी करो हम तुम्हारे साथ हैं। हम पहले छेड़ते नहीं लेकिन कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं।




