लखनऊ में 10 लाख में बेच दी बेटी:11वीं की छात्रा पर देह व्यापार का बनाया दबाव, बोली- मना करने पर मां-बहन ने बेरहमी से पीटा

Date:

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में मां और बहनों ने ही 19 साल की युवती को 10 लाख रुपए में एक अंजान व्यक्ति को बेच दिया। युवती के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में वह कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। आरोप है कि अब उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़िता का कहना है कि वह कक्षा 11 की छात्रा है। मां और बहनें अक्सर उससे पैसों की मांग करती थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने उसे एक अंजान व्यक्ति के साथ जाने के लिए कहा। छात्रा ने मना किया तो बोला कि 10 लाख में बेच दिया है, जाना ही पड़ेगा। विरोध करने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इतना मारा कि अस्पताल में एडमिट हो गई।

पिता को भी अलग कर दिया है

इलाज के बाद युवती किसी तरह अपने अलग रह रहे पिता के पास पहुंची। जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पिता उनकी इस हरकत विरोध करते हैं, इसलिए अलग कर दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, मां और बहनें पिता के घर पहुंचकर उसे जबरन वापस ले गईं। जब उसने ठाकुरगंज थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आखिरकार उसने कोर्ट के जरिए मां, बहनों और अंजान व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...