खून से लथपथ मिला 24-साल के रिकवरी एजेंट का शव:लखनऊ में कॉल आने के बाद घर से निकला था, भाई ने कहा- हत्या की गई

Date:

लखनऊ में खून से लथपथ रिकवरी एजेंट का शव मिला है। वह किसी का कॉल आने के बाद घर से निकला था। कुछ देर में घर वालों को सूचना मिली कि लोहिया अस्पताल में युवक भर्ती है। जल्दी आ जाएं। जब परिजन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। घटना इंदिरा नगर सेक्टर-8 की है।

मृतक की पहचान शशि प्रकाश उपाध्याय (24) के रूप में हुई। वह पिता चंद्रभूषण और परिवार के साथ इंदिरानगर के सेक्टर-8 रघुराजनगर में किराए के मकान में रहता था। विष्णु एंड कंपनी के लिए वह लोन रिकवरी करता था। भाई ने कहा है कि उसकी हत्या की गई।

यह फाइल फोटो रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश की है।
यह फाइल फोटो रिकवरी एजेंट शशि प्रकाश की है।
भाई रवि ने बताया-आसपास के लोगों से पता चला है कि उसको कुछ लोगों ने मारा है।
भाई रवि ने बताया-आसपास के लोगों से पता चला है कि उसको कुछ लोगों ने मारा है।

भाई ने कहा- कुछ लोगों ने मारा है

भाई रवि ने बताया- बुधवार को रात करीब 10 बजे किसी का कॉल आया था। जिसके बाद टहलते हुए बाहर निकला था। देर रात पुलिस से सूचना मिली शशि की तबीयत खराब है, लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। लखनऊ पहुंचे तो मौत की सूचना मिली।

भाई रवि ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि उसको कुछ लोगों ने मारा है। जिस तरह से शव मिला है, उसको देखकर पीट-पीट कर हत्या की बात सामने आ रही है। इंस्पेक्टर गाजीपुर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...