लखनऊ में नाबालिग लड़की घर से भागी मां ने जताई बेटी की हत्या की आशंका अपने साथ ₹50 हजार और जेवर भी ले गई

Date:

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 16 साल की लड़की घर से भाग गई है। उसकी मां का आरोप है कि एक युवक शादी का झांसा देकर बेटी को भगा ले गया। लड़की घर से 50 हजार रुपए और जेवर ले गई है। पीड़ित ने इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि अजय कश्यप के साथ उसके भाई मनीष, मां नंदन और पिता उत्तम कश्यप 24 नवंबर दोपहर 12 बजे बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। आरोपियों ने उससे घर में रखे 50,000 रुपए सोने-चांदी के जेवर भी निकाल ले गए।

घरवालों ने बताया कि आरोपी साउथ सिटी के पास ग्राम पिपरौली में किराए के मकान में रहता है। मां ने आशंका जताई है कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो आरोपी उसकी बेटी की हत्या भी कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...