जालिमनगर चौकी पर तैनात दरोगा राहुल गुप्ता सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल,, लखनऊ में उपचार के दौरान मौत।
div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div
मिहींपुरवा बहराइच -मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच लखीमपुर सीमा पर स्थित जालिम नगर चौकी पर तैनात दरोगा राहुल गुप्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जालिम नगर चौकी पर तैनात दरोगा राहुल गुप्ता सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी अचानक नानपारा लखीमपुर हाईवे के गुढ चौराहे के पास अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े, जबकि वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

आनन फानन में ग्रामीणों ने तत्काल निजी साधन से घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा राहुल गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गयाथा ,, जहां पर उपचार के दौरान रात लगभग 1:30 बजे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में हुई मौत से पुलिस महकमा स्तब्ध है।




