Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी 500 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया:नक्शा पास कराए बिना बनाए मकान-साइट ऑफिस तोड़ा, सूचना बोर्ड लगाया

By admin · December 14, 2025 · 1 min read

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को काकोरी में 500 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही बंधन सिटी और कनौजिया सिटी पर बुलडोजर चलाया। 25 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीन की मदद से 11 घंटे तक चली कार्रवाई में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया- आगरा एक्सप्रेस-वे पर 6,580 एकड़ क्षेत्रफल में वरुण विहार योजना विकसित की जा रही है। जिसके लिए काकोरी के 12 गांवों की भूमि किसानों से जुटाई जा रही है।

काकोरी में 500 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही बंधन सिटी और कनौजिया सिटी पर बुलडोजर चलाया गया।
काकोरी में 500 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही बंधन सिटी और कनौजिया सिटी पर बुलडोजर चलाया गया।

अवैध रूप से प्लाटिंग कर भूखंड बेचे

इनमें कुछ जगहों पर निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने काकोरी के ग्राम-दोना, तेजकृष्ण खेड़ा और सकरा में अभियान चलाया।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई करता बुलडोजर।
अवैध निर्माण पर कार्रवाई करता बुलडोजर।

LDA ने सूचना बोर्ड लगाया

जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया- अनीश सिंह, विपिन कुमार और अन्य द्वारा ग्राम-दोना एवं तेजकृष्ण खेड़ा की लगभग 380 बीघा जमीन पर प्लाटिंग का कार्य करते हुए बंधन सिटी विकसित की जा रही थी।

इसी तरह सोनू कनौजिया व अन्य द्वारा ग्राम-सकरा में लगभग 150 बीघा क्षेत्रफल में कनौजिया सिटी विकसित की जा रही थी। एलडीए से नक्शा पास कराए बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

साइट ऑफिस भी ध्वस्त किया

जोनल अधिकारी ने बताया- शनिवार को मौके पर पहुंची प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गई सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल, बिजली के खंभे, साइट ऑफिस, स्टोर आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि एलडीए की तरफ से स्थल पर सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसके बाद अगर डेवलपर मौके पर अवैध तरीके से विकास कार्य करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें