Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

किराएदार के बॉयफ्रेंड ने ठेकेदार का सिर फोड़ा:लखनऊ में 3 साथियों संग घर में घुसा, कमर पर तमंचा सटाया; 5 लाख नगद और गहने लूटे

By admin · December 16, 2025 · 1 min read

लखनऊ में किराएदार के बॉयफ्रेंड ने साथियों के साथ घर में घुसकर ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया। तमंचे के बट से उनका सिर फोड़ दिया। हमलावर ठेकेदार को गोली मारने की धमकी देकर 5 लाख नगद और लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।

घटना पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी की है। आदर्श कॉलोनी निवासी जल निगम के ठेकेदार पिंटू शर्मा ने बताया- 15 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे घर में अकेले थे। इस बीच किराएदार का बॉयफ्रेंड अपने साथियों के साथ घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

हमलावरों ने ठेकेदार से चाबी छीनकर अलमारी से नगदी और गहने लूट लिया।
हमलावरों ने ठेकेदार से चाबी छीनकर अलमारी से नगदी और गहने लूट लिया।
वारदात के समय ठेकेदार घर में अकेले थे।
वारदात के समय ठेकेदार घर में अकेले थे।

अब विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम…

गेट खुलवाकर घर में घुसे

पिंटू शर्मा ने बताया- 15 दिसंबर को मेरी पत्नी मायके गई थी। रात करीब 8:30 बजे 4 युवकों ने गेट खटखटाया। मैंने छोटा वाला गेट खोला। चारों युवक धक्का देकर अंदर घुस गए। उनमें से 2 युवकों के हाथ में असलहा था। उन्होंने तमंचे के बट से वार करके उनका सिर फोड़ दिया।

युवकों ने उनकी कमर में तमंचा सटा दिया। गोली मारने की धमकी देकर उनसे अलमारी की चाबी छीन ली। अलमारी खोलकर 5 लाख रुपए नगद और डेढ़ तोले की सोने की चेन, करीब 7 ग्राम अन्य गहने लूट लिए। पूरा सामान बिखेर दिया।

ठेकेदार पिंटू शर्मा ने भास्कर रिपोर्टर को बताया- हमलावरों ने गोली मारने की धमकी दी।
ठेकेदार पिंटू शर्मा ने भास्कर रिपोर्टर को बताया- हमलावरों ने गोली मारने की धमकी दी।

किराएदार के बॉयफ्रेंड ने वारदात की

पिंटू शर्मा ने बताया- मेरे घर की दूसरी मंजिल पर शकुंतला विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा भारती किराए पर रहती थी। किराया नहीं देने के विवाद में 5-6 दिन पहले उससे कमरा खाली करा लिया था। उसका फ्रिज अपने पास रख लिया था। कहा था कि किराया देकर फ्रिज ले जाना। उन्होंने बताया कि हमलावरों में भारती का बॉयफ्रेंड अनुज भी शामिल था। वह अक्सर उससे मिलने आता-जाता था, इसलिए उसे पहचान लिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी मलिक को भी पहचान लिया।। उनके साथ के 2 अन्य युवक घर के बाहर खड़े थे।

हमलावरों ने ठेकेदार के पूरे घर को खंगाला।
हमलावरों ने ठेकेदार के पूरे घर को खंगाला।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

पिंटू शर्मा ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर आसपास लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हुए। पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस से उपचार के लिए मुझे रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल कराकर जांच शुरू की है।

हमलावर अलमारी में रखी नगदी और गहने लूट ले गए।
हमलावर अलमारी में रखी नगदी और गहने लूट ले गए।

और खबरें