Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

तीन साल की बच्ची से रेप:परचून दुकानदार ने घर में ले जाकर किया गंदा काम, पिता की आवाज सुनकर रोते हुए पहुंची मासूम

By admin · December 16, 2025 · 1 min read

लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में तीन साल की मासूम से परचून की दुकान चलाने वाले युवक ने रेप किया। मासूम घर के बाहर बैठी थी। तभी बहाने से घर के अंदर लेकर गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। मासूम पिता आवाज सुनकर भागकर पहुंची। इसके बाद घटना की जानकारी हुई।

गाजीपुर थानाक्षेत्र लवकुश नगर के रहने वाले पीड़ित के पिता ने बताया वो हलवाई का काम करते हैं, पत्नी घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। दोनों अपने काम से निकले हुए थे। घर पर तीन साल की बेटी थी। जो घर के बाहर ठंड की वजह से आग से हाथ तांप रही थी। तभी घर के सामने दुकान चलाने वाला रिशु (19) पुत्र रंजीत बच्ची को अपने घर लेकर चला गया।

तभी पिता घर पहुंचे और बेटी को आवाज लगाई। पिता की आवाज सुनकर मासूम रोते हुए पहुंची। पिता को बताया कि रिशू ने मारा है। इस पर उसके परिजनों से शिकायत करने की बात कहकर बच्ची को समझा दिया गया।

कुछ देर बाद मां लौटी तो बच्ची ने दर्द होने की बात बताई। मां के जानकारी करने पर गलत हरकत करने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना और आरोपी को घर में रोककर रखा। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में एसीपी गाजीपुर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

और खबरें