Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट:18 DCP, 26 ADCP और 80 ACP तैनात; PAC की 18 और RAF की 4 कंपनी तैनात

December 24, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ विकास प्राधिकरण की बसंत कुंज आवासीय योजना के पास बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बहन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वीवीआईपी लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ऑपरेशन पहचान चला रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

लखनऊ के सभी क्षेत्रों में बाहर से आकर रह रहे किराएदारों और व्यक्तियों के सत्यापन के लिए रविवार से ऑपरेशन पहचान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी बीट प्रभारियों ने मकान मालिकों को जागरूक कर किराएदारों का सत्यापन किया जा रहा है।

सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

सुरक्षा की दृष्टि से शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट, लॉज, धर्मशालाओं, ढाबों, क्लबों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों की चेकिंग की जा रही है। वहां ठहरे व्यक्तियों की आईडी की जांच, उनके ठहरने का कारण और रजिस्टर का मिलान किया जा रहा। संदिग्ध वाहनों और वस्तुओं की लगातार चेकिंग की जा रही है।

सुरक्षा के लिए लगाई गईं टीमें

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

वैकल्पिक मार्गों पर विशेष निगरानी

अमौसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल (राष्ट्र प्रेरणा स्थल) तक जाने वाले दोनों प्रस्तावित वैकल्पिक मार्गों के दोनों तरफ 3 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी झुग्गी-झोपड़ियों और उनमें निवास करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। उनकी आईडी का मिलान कर पुलिस द्वारा गहन वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पूरे अभियान की प्रगति की निगरानी प्रतिदिन सुबह 6 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए रूट रिहर्सल, मेडिकल रिस्पांस और भीड़ प्रबंधन हेतु गहन मॉक ड्रिल संपन्न की गई है।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग

पूरे क्षेत्र की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिसका एक निगरानी विशेष कंट्रोल रूम से होगा व सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। अमौसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कार्यक्रम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस, पीआरवी व्हीकल, पिंक स्कूटी व ईगल मोबाइल आदि को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्थाएं

आवागमन मार्ग और कार्यक्रम स्थल के आसपास की ऊंची/प्रशासनिक इमारतों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक टीम के पास एक हैंडसेट होगा और वे लगातार सतर्क रहकर ड्यूटी चेक करेंगे।

शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सशस्त्र क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है। ये टीमें निर्धारित मार्ग पर निरंतर पेट्रोलिंग रहेंगी। रिजर्व पुलिस बल कुल 4 रिजर्व टीमें तैनात की गई हैं, जो विशिष्ट स्थानों (प्रेरणा स्थल, कूड़ा चौराहा, ग्रीन कॉरिडोर रोड आदि) पर रहेंगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें