लखनऊ/दिल्ली भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित ?

Date:

राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025 समारोह का आयोजन

लखनऊ/दिल्ली
भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2025 समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें पं. अजीत मिश्र को अशोक चक्र स्तंभ से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें मंदिरों के जीर्णोद्धार, गौ सेवा एवं भागवत कथा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह भव्य समारोह राष्ट्रीय हिंदी दैनिक आज का प्रहरी द्वारा आयोजित किया गया।

जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों गणमान्य अतिथियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा पं. अजीत मिश्र को यह सम्मान प्रदान किया गया। पं. अजीत मिश्र वर्तमान में गो सेवा एवं भागवत कथा दायित्व संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वाराणसी सहित देश के कई प्राचीन मंदिरों के संरक्षण, जीर्णोद्धार तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पं. अजीत मिश्र का जीवन सेवा, संस्कार और सनातन मूल्यों को समर्पित है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में मंदिरों की रक्षा, गौ संरक्षण तथा धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवियों ने की, जबकि मंच संचालन प्रतिष्ठित पत्रकारों द्वारा किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने पं. अजीत मिश्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related