रुपईडीहा। रुपईडीहा की आईसीपी रोड से सारी रात ट्रेक्टर मिट्टी भरकर गंतव्य की ओर पहुंचा रहे हैं। आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन प्रशासन की आंख में नहीं खुल रहे

Date:

रुपईडीहा। रुपईडीहा की आईसीपी रोड से सारी रात ट्रेक्टर मिट्टी भरकर गंतव्य की ओर पहुंचा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रुपईडीहा व आसपास ग्रामीणों के खनन माफियाओं के एक संगठित गिरोह महीनों से यह काम कर रहा है।

स्थानीय पुलिस कर्मी इस रोड से गस्त भी करते हैं। जब मिट्टी के ट्रेक्टर निकलते हैं तो 112 नम्बर की गाड़ी भी इस रोड से रफूचक्कर हो जाती है। इस मामले में पुलिस की संलिप्तता से इनकार नही किया जा सकता।
ये खनन माफिया शान के साथ आगे पीछे इन ट्रालियों की निगहबानी भी करते देखे जाते हैं।

अभीतक इनपर कोई कार्यवाही नही हो सकी है। पिछले दिनों तत्कालीन नायब तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी ने इन माफियाओं की ट्रालियों का चालान भी किया था। कई दिन ये ट्रालियां मिट्टी लादे थाने में खड़ी भी थी। इनपर कानूनी कार्यवाही की गई। कई दिन बाद न्यायालय से इन्हें रिलीज किया गया। ये ट्रेक्टर चालक इतनी खराब ड्राइविंग करते हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

इस संबंध में जब एसडीएम नानपारा से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन ही नही उठा। नानपारा पुलिस क्षेत्राधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं थाने में बात करूंगा। फिलहाल आप खनन अधिकारी से बात कर लीजिए।

क्या कहते हैं खनन अधिकारी।
इस संबंध में जब जिले के खनन अधिकारी मनीष कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे क्षेत्र से भी कई लोगों के फोन आये हैं। इसपर अंकुश लगाया जाएगा।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
3/1/2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related