Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

खुटेहना में निर्मित पार्क व ओपेन जिम तथा शहीद स्मारक का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

January 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

मिनी स्टेडियम के लिए ग्राम बनकटा में चिन्हित भूमि का भी किया निरीक्षण।

बहराइच -सोमवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उपायुक्त मनरेगा सतीश पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी पयागपुर अजय प्रताप सिंह व अन्य के साथ ग्राम खुटेहना का भ्रमण कर राज्य वित्त मद अन्तर्गत रू. 15.00 लाख की लागत से निर्मित पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि 50 गुणा 50 मीटर क्षेत्रफल में विकसित किये गये पार्क में ओपेन जिम, योगामंच तथा बैडमिण्टन व वालीबाल कोर्ट का निर्माण कराया गया है।

डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि पार्क की स्वच्छता बनाये रखें तथा स्थानीय लोगों को प्रेरित करें कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें। पार्क के निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने ग्राम खुटेहना में निर्मित शहीद स्मारक का भी निरीक्षण किया तथा वहां स्थापित की गई बेंचों पर बैठ कर कुछ समय गुज़ारा। ग्राम खुटेहना से मुख्यालय की ओर आते हुए डीएम ने ग्राम बनकटा में मिनी स्टेडियम के लिए चिन्हित की गई भूमि का भी अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें