
आम जनमानस को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कियागया।

मिहींपुरवा बहराइच -दिन बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश अनुसार थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्राधिकार मिहींपुरवा प्रघुम्न सिंह एवं थाना अध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया द्वारा थाना स्थानीय पर पांच टीमों का गठन कर सार्वजनिक स्थान मोतीपुर चौराहा, सीएचसी मोतीपुर, गुढ चौराहा खंड विकास कार्यालय मिहींपुरवा व रेलवे क्रॉसिंग मिहींपुरवा आदि स्थानों पर प्लास्टिक की साफ सफाई अभियान चलाया गया अभियान के दौरान अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण कराया गया तथा आम जनमानस को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।।

