Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सेमरी घटही में पूर्व सांसद अक्षयवरलाल गोंड की उपस्थिति में कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

January 7, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच -तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी घटही में सोमवार को ठंड व शीतलहर से राहत प्रदान करने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद की उपस्थिति में 200 जरूरतमंद एवं असहाय ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों को कंबल मिलने पर सभी के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर मिहींपुरवा उप जिलाधिकारी रामदयाल भी मौजूद रहे। उन्होंने वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें