div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सनातन धर्म के अपमान के आरोप लगाते हुए किया गया। आरोप है कि अहमदाबाद रिवर फ्रंट पर विदेशी मेहमान के साथ हनुमान जी को पतंग के रूप में प्रदर्शित करना रामभक्तों और सनातन धर्म का घोर अपमान है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया और उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर पीएम मोदी की हनुमान जी की आकृति की बनी पतंग उड़ाने की है। इस तस्वीर को लेकर विवाद है।div
divdiv
बैरिकेडिंग के पास किया हनुमान चालीसा पाठ
अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही बैरिकेडिंग के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया। अजय राय ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री ने खुद को श्रीराम जी का अभिभावक बताते हुए उन्हें लाने वाला दिखाया, अब रामभक्त हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया जा रहा है। भाजपा खुद को हिंदू धर्म का ठेकेदार बताती है, लेकिन लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कार्यकर्ताओं को हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जाने से रोक दिया गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अजय राय ने पुलिस के रोकने पर पार्टी कार्यालय के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया।div
divdiv
पीएम को मांगनी चाहिए माफी
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। इसे सनातन विरोधी मानसिकता करार दिया है। इस दौरान मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सी.पी. राय, लखनऊ जिला अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




