Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में युवक ने खुद को गोली मारकर जान दी सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों ठगे रूममेट से भी लिए थे पैसे

By admin · January 16, 2026 · 1 min read

लखनऊ में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाले युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसका खून से लथपथ शव किराए के कमरे में मिला। रूममेट जब वहां पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। शॉल हटाकर देखा तो सीने से खून बह रहा था। पास में ही रिवाल्वर पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की विकास नगर सेक्टर- L की है।

प्रद्युमन पाठक जौनपुर का रहने वाला था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए लिए थे। पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने रूममेट से भी पैसे लिए थे। अब लोग पैसे वापस मांग रहे थे।

बेड पर युवक का शव इस हालत में पड़ा था।
बेड पर युवक का शव इस हालत में पड़ा था।
घटना को लेकर पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।
घटना को लेकर पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।

सीने में मारी गोली, पास में पड़ा मिला रिवाल्वर

पुलिस ने बताया कि शाम को डायल 112 पर सूचना मिली कि सेक्टर एल, विकासनगर में एक व्यक्ति ने कमरा बंद कर रखा है। सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम दरवाजे को तोड़कर अंदर गई, तो युवक बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। उसके सीने से खून निकल रहा था। पास ही अवैध रिवाल्वर पड़ा था। उसे तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रद्युमन पहले मुंबई में रहता था। वह खुद की शासन-प्रशासन में पकड़ बताकर सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से रुपए ले चुका था। अपने रूम पार्टनर दिव्यांशु से भी पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए लिए थे।

ACP बोले- सीडीआर की जांच हाेगी

एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि घटनास्थल से रिवाल्वर, मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी साक्ष्य कब्जे में ले लिए गए हैं। कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी। मृतक शादीशुदा था और उसकी पत्नी और एक बच्चा है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

रूममेट दिव्यांशु ने बताया- लोग अब किसी भी तरह से उससे पैसा लेना चाहते थे।

रूममेट बोला- आवाज लगाई, खिड़की से पानी डाला

रूममेट दिव्यांशु ने बताया- मैं 2 महीने से प्रद्युमन के साथ रह रहा था। गोमती नगर के पत्रकार पुरम कुछ काम से गया था। वापस लौटकर आया तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। कॉल भी किया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस पर खिड़की से प्रद्युमन के बिस्तर की ओर पानी भी डाला, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

प्रद्युमन ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से रुपए लिए थे। सुबह से शाम तक उसके पास देनदारों के फोन आते थे। नौकरी न मिलने पर लोग उससे पैसे मांग रहे थे। इसी बात को लेकर वह काफी दिनों से तनाव में था।

और खबरें