Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के होटल हयात में मिली मैनेजर की लाश:मुंबई से मीटिंग के लिए आए, कमरे में शराब की बोतलें पड़ी थीं

By admin · January 17, 2026 · 1 min read

लखनऊ के हयात रीजेंसी होटल में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। वह मुंबई से ऑफिस की मीटिंग में शामिल होने आए थे। गुरुवार रात को होटल के कमरे में गए। शुक्रवार को होटल से उन्हें चेक आउट करना था। सुबह काफी देर तक उठे नहीं तो होटल स्टाफ ने अंदर जाकर देखा। वे बेसुध हालत में पड़े थे।

होटल कर्मी मैनेजर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले मोहम्मद फहीमुद्दीन (47) के रूप में हुई है। वह बजाज फाइनेंस में सीनियर मैनेजर थे। पुलिस से मिली सूचना के बाद उनकी पत्नी मुंबई से लखनऊ के लिए निकल चुकी हैं।

लगातार कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे

फहीमुद्दीन को शुक्रवार सुबह बजाज फाइनेंस टीम के साथ एक मीटिंग में शामिल होना था। सुबह करीब 8 बजे टीम के कर्मचारी सरफराज अली और अन्य सदस्यों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लगातार कॉल की गई, लेकिन करीब 9:30 बजे तक फोन रिसीव नहीं हुआ। ऑफिस टीम के लोग सीधे हयात होटल पहुंच गए। उन्होंने होटल रिसेप्शन को बताया कि मैनेजर का फोन नहीं उठ रहा।

यह तस्वीर हयात होटल की है। बजाज फाइनेंस कंपनी के एक सीनियर मैनेजर अपने रूम में बेहोश मिले।
यह तस्वीर हयात होटल की है। बजाज फाइनेंस कंपनी के एक सीनियर मैनेजर अपने रूम में बेहोश मिले।

दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा

ऑफिस स्टाफ की सूचना पर होटल रिसेप्शन ने एक सर्विस वर्कर को कमरे तक भेजा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक बेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। सर्विस वर्कर ने साइड की खिड़की से अंदर झांककर देखा। तो मैनेजर बेड पर बेसुध पड़े हुए थे। उसने इसकी जानकारी तुरंत रिसेप्शन पर दी।

सूचना मिलने पर होटल के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में मास्टर की से दरवाजा खोला गया। उस समय मैनेजर की पल्स चल रही थी। तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लोहिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

मैनेजर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। (यह AI जनरेटेड तस्वीर है।)
मैनेजर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। (यह AI जनरेटेड तस्वीर है।)

कमरे से शराब और सिगरेट मिली

एसीपी विभूति खंड विनय द्विवेदी ने बताया कि मैनेजर के रूम से शराब की बोतल और कई सिगरेट के पैकेट भी मिले हैं। शुरुआती जांच में लग रहा है कि ज्यादा शराब पीने और स्मोकिंग की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। समय पर जानकारी और रिस्पांस न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस टीम बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है। मृतक की पत्नी मुंबई से लखनऊ के लिए निकल चुकी हैं। उनके लखनऊ आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

और खबरें