div class=”f3e032cb”
लखनऊ में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला। पास में खून से सनी बाइक खड़ी मिली। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी पति के शव के पास बैठकर चीखने-चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना PGI इलाके में शहीद पथ पर मंगलवार देर रात 9 बजे हुई।
मृतक की पहचान PGI के उतरठिया गांव के रहने वाले प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप पत्नी पूजा के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। पति-पत्नी मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे। प्रदीप गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरूआती जांच में आया है कि प्रदीप के पीछे बैठे युवक ने उसकी हत्या की है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर मृतक प्रदीप की है। प्रदीप की गला रेतकर हत्या कर दी गई।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″PGI इलाके में शहीद पथ पर प्रदीप की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″घटनास्थल पर पहुंची पत्नी पति के शव को देखकर बिलख पड़ी।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″युवक के शव के पास में ही बाइक खड़ी मिली जिस पर खून ही खून फैला था।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस का दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।div
divdiv
खून से रंग गई बाइक, पॉलीथिन पर छींटे मिले
घटनास्थल पर मृतक की बाइक खड़ी मिली, जिस पर खून ही खून फैला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बाइक के पास ही की गई। बाइक के हैंडल पर एक पन्नी बंधी हुई मिली, जिसमें रोल लिपटे हुए थे। पन्नी खून से सनी हुई मिली। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पन्नी में बंधे रोल का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस ने बाइक लगाकर घटनास्थल को सील कर दिया है।div
divdiv
पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।div
divdiv
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने की हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ही हत्या की थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े 2 वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक ही हत्या का आरोपी है। आरोपी युवक अमेठी जनपद का निवासी बताया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच
हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। शहीद पथ सर्विस लेन, झाड़ियों और आसपास के खाली प्लॉटों में आलाकत्ल की तलाश की गई। पुलिस टीम ने टॉर्च और मोबाइल लाइट की मदद से जमीन और सड़क किनारे के क्षेत्रों को खंगाला, लेकिन देर कुछ खास सुराग नहीं मिला।
पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रेम-प्रसंग, व्यक्तिगत रंजिश और अन्य आपराधिक पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है।




