div class=”f3e032cb”
लखनऊ के काकोरी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा में बुधवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब नाराज खाताधारकों ने बैंक का शटर बाहर से बंद कर दिया। इस घटना के दौरान बैंक मैनेजर सहित कई कर्मचारी शाखा के अंदर मौजूद थे।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
खाताधारकों का आरोप है कि उनके खातों से हजारों से लेकर लाखों रुपए तक गायब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बैंक प्रबंधन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन लगभग एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही उनकी रकम वापस की गई। इसी से नाराज होकर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में खाताधारक बैंक के बाहर जमा हुए और शटर बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″खाताधारकों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।div
divdiv
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया
प्रदर्शनकारी खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन करीब 50 मिनट तक चला, जिससे आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और बैंक का शटर खोला गया। इसके बाद बैंक का कामकाज सामान्य हो सका।
कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
खाताधारकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई। उनकी रकम वापस नहीं की गई, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




