संगठित हिंदू समर्थ भारत व पंच परिवर्तन से राष्ट्र प्रथम की ओर: राजकिशोर

Date:

प्रधान संपादक मदन पोरवाल मिहींपुरवा बहराइच

रुपईडीहा बहराइच भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा गोकुलपुर में विशाल हिंदू महासम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया आपको बताते चलें कार्यक्रम में विकुल दहाल अपने मंच से संबोधित करते हुए कहा आपस में कोई भेदभाव नहीं हम सभी हैं सभी हिन्दू एक है: आपको बताते चलें कि इसी क्रम में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाकर निशुल्क चश्मा एवं दवाई गरीब असहाय लोगों को वितरण किया गया ज्ञातव्य हो कि रूपईडीहा में आयोजित हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर रूपईडीहा नगर के के गोकुलपुर मेला मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया।

शताब्दी वर्ष के निमित्त भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन गोकुलपुर के मेला मैदान रूपईडीहा में किया गया जिसकी अध्यक्षता महंत श्री श्री 1008 भगवानदास महाराज महंत श्री राम जानकी मंदिर रुपईडीहा मुख्य अतिथि के रुप में श्री विकुल दहाल जी राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख,नेपाल राष्ट्र मुख्य वक्ता के रूप श्रीमान राजकिशोर जी भाईसाहब साहब का उपस्थिति रही मातृशक्ति के रूप में डॉ श्वेता जैन जी रही।
हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नगर प्रचारक बलजीत के प्रस्तावना के उद्बोधन के उपरांत हुआ
राजकिशोर जी ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ ने पंच परिवर्तन विषय लिया है इसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व-भाव का जागरण एवं नागरिक कर्तव्य प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुटुंब टूट रहे हैं यह दुर्भाग्य का विषय है भारतीय संस्कृति में कुटुंब का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए सभी को परिवार में संस्कार देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी शक्तियां सामाजिक समरसता का ताना-बाना छिन्न करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए सभी को एकजुट होकर रहना होगा।

सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कहीं पर भी कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी लोग हिंदू हैं सभी के पूर्वज एक हैं। भारत में तलवार और लोभ लालच के बल पर धर्मांतरण हुआ। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का चिंतन वैश्विक है और सारी वसुधा को हमने अपना परिवार माना है।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दिलीप, धर्मजागरण के प्रचारक सर्वेश, अनुज सिंह, कमलेश पाठक,अनूप मिश्रा सहित
सकल हिंदू समाज के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थापन एवं संचालक के रूप में बृजनरेश श्रीवास्तव विवेक कुमार शुक्ल एडवोकेट सीमा जागरण मंच संघ प्रचारक सर्वेश, दीपक शर्मा, श्याम कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश,जीतू कश्यप,रोहन बाल्मीकि,चन्दन,नरेश यादव, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रतन अग्रवाल दिनेश अग्रवाल, राजेश वर्मा ,बबलू वर्मा,सूरज सोनकर, अजय कुमार वर्मा ,कुलदीप कुमार, गिरधारी, रामनिवास वर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा, ओमप्रकाश वर्मा,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...