Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में गूगल मैप की मदद लेकर जा रहा युवक कुएं में गिर गया। करीब डेढ़ घंटे तक अंदर से बचाव-बचाव चिल्लाता रहा।

January 22, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में गूगल मैप की मदद लेकर जा रहा युवक कुएं में गिर गया। करीब डेढ़ घंटे तक अंदर से बचाव-बचाव चिल्लाता रहा। सुनसान इलाका होने से कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। इस बीच गश्त पर निकली पुलिस टीम को कुएं के किनारे बाइक पड़ी मिली। अंदर से किसी के चीखने की आवाज पर आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया। मफलर और लोई को जोड़कर युवक को कुएं से बाहर निकालकर उसे हॉस्पिटल भेजा गया। घटना निगोहां के नगराम थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

युवक की पहचान अर्जुनगंज के एवीएम कॉलोनी के रहने वाले रितेश जायसवाल (25) के रूप में हुई। रितेश अपनी मोटरसाइकिल से चौक लखनऊ से अपने पैतृक गांव रायबरेली के भवानीगढ़ जा रहा था।

div class=”f3e032cb “कुएं की मुंडेर से बाइक लड़ी। इसके बाद युवक अंदर जा गिरा।div
div class=”f46ba790″कुएं की मुंडेर से बाइक लड़ी। इसके बाद युवक अंदर जा गिरा।div
div class=”f3e032cb “गश्त पर निकली नगराम पुलिस के जवानों ने मफलर को जोड़कर कुएं के अंदर डाला।div
div class=”f46ba790″गश्त पर निकली नगराम पुलिस के जवानों ने मफलर को जोड़कर कुएं के अंदर डाला।div
div class=”f3e032cb “घायल युवक को मफलर की बनी रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया गया।div
div class=”f46ba790″घायल युवक को मफलर की बनी रस्सी की मदद से बाहर निकाल लिया गया।div
divdiv

कुएं में कम पानी था, बची जान

एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया- नगराम पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान करोरा-नगराम मार्ग पर स्थित हसवापुल के पास भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी एक बाइक पर पड़ी। पास के कुएं से आवाजें आने पर पुलिस ने टॉर्च लगाकर देखा तो उसमें एक युवक गिरा हुआ था।

वह नगराम-खुजौली मार्ग पर गूगल मैप के माध्यम से रास्ता खोज रहा था। अचानक एक मोड़ पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खेत में बने एक कुएं की दीवार से टकराकर सीधे कुएं में गिर गया। पानी कम होने से युवक की जान बच गई।

div class=”f3e032cb “नगराम पुलिस टीम ने युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला।div
div class=”f46ba790″नगराम पुलिस टीम ने युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला।div
divdiv

मफलर लोई जोड़कर बनाई रस्सी

युवक को कुएं में देख पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू किया। संसाधनों के अभाव में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए अपने कानों पर बंधे मफलर और लोई को आपस में जोड़कर कुएं में लटकाया। पुलिस टीम ने युवक को ढांढस बंधाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।

कुएं से निकाले जाने के बाद युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसे केवल मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कपड़े उपलब्ध कराने के बाद युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

div class=”f3e032cb “रितेश जायसवाल ने कहा- करीब डेढ़ घंटे तक कुएं के अंदर से मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन कोई वाहन चालक नहीं रुका।div
div class=”f46ba790″रितेश जायसवाल ने कहा- करीब डेढ़ घंटे तक कुएं के अंदर से मदद के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन कोई वाहन चालक नहीं रुका।div
divdiv

युवक बोला-मदद के लिए नहीं रुके लोग

रितेश जायसवाल ने कहा- गांव जा रहा था। रास्ता ठीक से याद नहीं था। इसलिए गूगल मैप की मदद से गाड़ी चला रहा था। गलत रास्ता दिखाने से बाइक सड़क से खेतों में उतर गई। झाड़ियां और अंधेरा होने से कुआं दिखा नहीं। अचानक बाइक दीवार से टकराई। संभालने की कोशिश की, लेकिन कुएं में जा गिरा। काफी देर तक अंदर से आवाजें देता रहा, लेकिन पास ही सड़क से गुजर रहे वाहन चालक मदद के लिए नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने आकर मदद की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें