Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में कार सर्विस सेंटर पर दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में युवक गंभीर रूप से ?

By admin · January 23, 2026 · 1 min read
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में कार सर्विस सेंटर पर दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद हवा में असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई ने गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

रायबरेली से आया था पीड़ित

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी अजय सिंह मंगलवार को अपनी BMW कार की सर्विस कराने मैंगो गार्डेन सेक्टर-4 स्थित सुमन मेडिकल के पास कार मैडिक्स सर्विस सेंटर पहुंचे। शाम करीब 4 बजे अंकित सिंह, अमित सिंह और नितिन दीक्षित अपने 3–4 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। अचानक अजय सिंह पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए स्विफ्ट डिजायर और वैगनआर कार से फरार हो गए।

पीड़ित की स्थिति गंभीर

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अजय सिंह को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें अपैक्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

और खबरें