सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए कहा- कुछ लोग नींद से तो उठ जाते हैं लेकिन होश में नहीं आते।

Date:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार करते हुए कहा- कुछ लोग नींद से तो उठ जाते हैं लेकिन होश में नहीं आते। आंखें दिनभर बंद रहती है, जाग कर भी मदहोश रहते हैं।

उन्होंने कहा- सुना है कोई सतुआ बाबा हैं और बथुआ बाबा हैं। लेकिन मौसम तो बथुआ का है। इसलिए हमें बहुत सावधान रहना है जो लोग एड देखकर हमें धोखा दे रहे हैं। प्रचार कराकर हमें धोखा दे रहे हैं। सोचिए देश कहां पहुंच गया और कहां जाना चाहिए था। देश संविधान पर चले और संविधान देखकर फैसले हो।

पूर्व सीएम अखिलेश सोमवार को गणतंत्र दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-आज शंकराचार्य पर भी संकट पैदा हो गया है। जिन मंदिरों का संरक्षण होना चाहिए था उन पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।

बोले-कुछ लोग नींद से उठ जाते हैं; होश में नहीं आते, दिनभर मदहोश रहते हैं।
बोले-कुछ लोग नींद से उठ जाते हैं; होश में नहीं आते, दिनभर मदहोश रहते हैं।

पढ़िए अखिलेश यादव के संबोधन की प्रमुख बातें

1- शंकराचार्य पर संकट पैदा हो रहा, मंदिरों पर बुलडोजर चल रहे

अखिलेश यादव ने कहा- आज मंदिर तोड़े जा रहे हैं। शंकराचार्य पर संकट पैदा हो रहा है। जिन मंदिरों का संरक्षण होना चाहिए था, उन पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने सतुआ बाबा पर निशाना साधते हुए कहा कि सुना है कि एक कोई सतुआ बाबा, कोई बथुआ बाबा हैं। मौसम तो बथुआ का है।

2-अमेरिका के आगे कभी भी झुक सकती है सरकार

उन्होंने कहा कि किसी दिन भी भारत सरकार झुक जाएगी। अमेरिका से नान वेज मिल्क प्रोडक्ट भी भारत में आ जाएंगे। सोचिए अगर ऐसा होता है तो हमारे साधु संतों का क्या होगा? व्रत कैसे रख पाएंगे? हमारी माताएं बहनें जो व्रत रखती हैं।

3- कुछ लोग नींद से जागने के बाद भी होश में नहीं रहते

सपा प्रमुख ने कहा- आज तो कमाल हो गया..एक विज्ञापन देख रहा था कि हम भारत को आत्म निर्भर बना रहे हैं। ये बात भी विदेशी कंपनी कह रही है। किस को धोखा दे रहे हैं। कुछ लोग नींद से उठ जाते हैं लेकिन होश में नहीं आते। जिनकी आंखें दिन भर बंद रहती हैं जाग कर भी मदहोश रहते हैं। ऐसे लोगों से बहुत सावधान रहना है।

4- हारने लगे तो एसआईआर ले आए

अखिलेश यादव ने कहा-जो लोग हारने लगे हैं वो एसआईआर ले आए हैं। ये एसआईआर नहीं एनआरसी करा रहे हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट पर मन की बात कर रहा था। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि वोट काट दिया जाए। अगर वोट काट दिया जाएगा तो नागरिकता का सवाल खड़ा हो जाएगा। क्योंकि हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। ये वोट का अधिकार पहले छीन रहे हैं फिर आप कहां जाएंगे? इनसे सावधान रहना पड़ेगा।

5- किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई

किसानों के मुद्दे पर अखिलेश ने याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन स्थिति बद से बदतर हो गई है। अब विदेशी उत्पादों और नॉन-वेज मिल्क प्रोडक्ट्स के आने से सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे साधु-संतों, व्रत रखने वाली माताओं-बहनों का नुकसान होगा।

सीएम योगी ने कहा था- जो 12 बजे सोकर उठता हो

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में 25 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिस प्रदेश का मुखिया 12 बजे सोकर उठता हो, वह सूर्योदय की बात को सपना मानेगा। ऐसे समय में प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

सीएम योगी ने कहा कि उनके कार्यकाल में नकल माफिया पर सख्ती की गई, माफिया क्रैश किए गए और ‘अलंकार प्रोजेक्ट’ के जरिए इंटर कॉलेजों के भवनों का कायाकल्प हुआ। इसी कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के लिए ₹944.55 करोड़ की छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं के खातों में ट्रांसफर की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 14 साल की किशोरी...