लखनऊ में एक युवक को थार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लियmmp

Date:

लखनऊ में एक युवक को थार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद अंदर ही उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। उसकी जेब से 60 हजार रुपए और फोन लूट लिया। इसके बाद आलू के एक खेत में उसे बंधा हुआ फेंककर भाग गए।

घटना सैरपुर इलाके की है। युवक खेत में बैठा रोते हुए लोगों को बुला रहा था। लोगों ने जैसे ही देखा तो तुरंत उसके पास पहुंचे। उसके हाथ-पैर खोले। इसके बाद सारी बात पूछी। युवक ने बताया कि वह कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला है। यहां LPG गैस की गाड़ी चलाता है।

युवक खेत किनारे जमीन पर बैठा है। वह काफी परेशान है। थार सवार लुटेरे उसका फोन भी ले गए हैं।
युवक खेत किनारे जमीन पर बैठा है। वह काफी परेशान है। थार सवार लुटेरे उसका फोन भी ले गए हैं।

गाड़ी का इंतजार कर रहा था, लिफ्ट मिली

पीड़ित हृदय नारायण कानपुर के घाटमपुर निवासी हैं और गैस का ट्रक चलाते हैं। शनिवार रात वह आमौसी स्थित एलपीजी प्लांट से ट्रक लेकर कानपुर वापस जा रहे थे। रात करीब 9 बजे अमौसी में हाइडिल के पास वह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक थार उनके पास आकर रुकी।

थार में बैठे चार युवकों ने हृदय नारायण से कानपुर जाने के बारे में पूछा। लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी को रिंग रोड की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित हृदय नारायण ने बताया- वह करीब 20 साल से लखनऊ में गाड़ी चला रहे हैं।
पीड़ित हृदय नारायण ने बताया- वह करीब 20 साल से लखनऊ में गाड़ी चला रहे हैं।

आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी के अंदर पीटा

बदमाशों ने हृदय नारायण की आंखों पर पट्टी बांधी और हाथ-पैर बांध दिए। पूरे रास्ते वे उसे पीटते रहे और उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपए छीन लिए। बाद में उसे सैरपुर इलाके में सड़क किनारे एक आलू के खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

एक CCTV फुटेज सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी थार में युवक को लूटकर खेत में फेंका गया। इसके बाद थार सवार लोग भाग गए।
एक CCTV फुटेज सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी थार में युवक को लूटकर खेत में फेंका गया। इसके बाद थार सवार लोग भाग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...