राजधानी लखनऊ में 2 विधायकों में टकराव:बेदी राम ने रोका नाला योगेश बोले- पानी रोकना गलत सपा प्रमुख अखिलेश से भी शिकायत

Date:

लखनऊ के भरवारा गंगोत्री विहार में नाला रोकने का विवाद बढ़ता जा रहा है। स्थानीय भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने शनिवार को मौके का निरीक्षण कर नाला खुदवाने की बात कही। पानी रोकने को गलत बताया। बोले- सरकारी जमीन पर कब्जा कर चारदीवारी बनाई गई है, पैमाइश के बाद उसे हटाया जाएगा। जबकि, नाले की जमीन पाटकर मैरिज हाल की बाउंड्री बनाने के आरोप को सुभासपा विधायक बेदीराम निराधार बता चुके हैं।

स्थानीय पार्षद ममता रावत ने सुभासपा विधायक बेदीराम द्वारा गाली देने के आरोप पर कहा- विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मेयर सुषमा खर्कवाल को भी लिखित में शिकायत दी। लेखपाल कौशल से भी माफी मांगने को कहा। उनके समर्थकों की नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से जमकर तकरार हुई। इस बीच लेखपाल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया।

भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने गंगोत्री विहार का निरीक्षण किया।
भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने गंगोत्री विहार का निरीक्षण किया।

विधायक बोले- हजारों लोगों को परेशानी

स्थानीय बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम के अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे। विधायक ने कहा कि नाला वहां पर जरूर खुदेगा। स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। विधायक ने कहा- पहले जैसे पानी बह रहा था। उसे कोई कैसे रोक सकता है। जन प्रतिनिधि बनने के बाद में जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हमसे किसी को समस्या न हो, लेकिन पूरी आबादी को जलभराव में झोंक दिया गया है।

महिलाएं बोलीं- जबरन नाला पाट दिया

मौके पर महिलाओं ने विधायक से कहा कि हमेशा हम लोगों के साथ ऐसा ही होता है, हमारे घरों में पानी घुस रहा। विधायक बेदी राम ने जबरन नाला पाट दिया। इससे परेशानी हो रही है, हमारी कोई सुन नहीं रहा है। मौके पर लोगों ने स्थानीय विधायक को अपनी समस्याएं बताई हैं। कहा कि डेढ़ साल पहले यहीं से नाले का पानी बह रहा था, लेकिन विधायक बेदी राम की तरफ से इसे पाटकर मैरिज हॉल बना दिया गया। उन्होंने इसपर कड़ी नाराजगी जताई है।

मौके पर लेखपाल कौशल पर पार्षद ममता रावत और उनके समर्थकों ने दलाली का आरोप लगाया।
मौके पर लेखपाल कौशल पर पार्षद ममता रावत और उनके समर्थकों ने दलाली का आरोप लगाया।

विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

मौके पर लेखपाल कौशल पर पार्षद ममता रावत और उनके समर्थकों ने दलाली का आरोप लगाया। इसको लेकर नगर निगम की टीम से नोक झोंक भी हुई। स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा- लेखपाल की तरफ से मेरा नाम नहीं लिया जाना चाहिए था।

नाला रोकने का विवाद ऐसे बढ़ा

नगर निगम की टीम शुक्रवार को भरवारा गंगोत्री विहार में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची थी। इस बीच विधायक बेदी राम के बेटे और भतीजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई पर आपत्ति जताई। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोप है कि विधायक ने कार्रवाई करने पहुंची टीम के लेखपाल कौशल को फोन पर गालियां दी।

स्थानीय पार्षद ममता रावत पर भी अभद्र टिप्पणी की। हालांकि, विधायक बेदी राम ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा था कि हमने कोई गाली नहीं दी। मैं, अपने बच्चों से बात कर रहा था। नाले या सरकारी जमीन पर उनकी तरफ से कोई कब्जा नहीं है।

सुभासपा विधायक बेदीराम ने लेखपाल कौशल को फोन पर धमकाया और गालियां दीं। इसकी रिकॉर्डिंग लेखपाल ने दूसरे फोन से की।
सुभासपा विधायक बेदीराम ने लेखपाल कौशल को फोन पर धमकाया और गालियां दीं। इसकी रिकॉर्डिंग लेखपाल ने दूसरे फोन से की।

मेयर बोलीं- जमीन पर कब्जा हुआ तो कार्रवाई होगी

स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा- मेयर को जानकारी देंगे। नाले की जमीन पर कब्जा करने के कारण पीछे कॉलोनी में जलभराव हो रहा है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम बिना उन्हें बताए कार्रवाई करने पहुंची थी। जब शाम को नगर निगम के ऑफिस गईं तब यह बात पता चली।

मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो किसी भी पद पर हो अगर वह सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह नाला है जिसका निर्माण होना है। इसी पर सुभासपा विधायक बेदीराम के कब्जा करने का आरोप है।
यह नाला है जिसका निर्माण होना है। इसी पर सुभासपा विधायक बेदीराम के कब्जा करने का आरोप है।

बाउंड्रीवाल का निर्माण करने का आरोप

भरवारा मल्हौर वार्ड में एमिटी यूनिवर्सिटी से एसटीपी की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाला है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि विधायक ने नाले की जमीन पर 6 फीट आगे तक कब्जा कर लिया है। इससे नाला संकरा हो गया है। इससे जलभराव होता है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत लखनऊ की महापौर और नगर आयुक्त से की थी।

यही वह जगह है जहां पर विवाद चल रहा है।
यही वह जगह है जहां पर विवाद चल रहा है।

एक साल पहले मेयर ने किया था निरीक्षण

एक साल पहले मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंची थीं। लोगों ने उनको बताया था कि एक व्यक्ति की वजह से 30 से 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस दीवार को पीछे कराएं। इस पर मेयर ने विधायक से कब्जा की गई जमीन के पेपर दिखाने के लिए बोला था। वहीं नगर निगम अधिकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

करीब सालभर पहले मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों की शिकायत पर कब्जा देखने पहुंची थीं।
करीब सालभर पहले मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों की शिकायत पर कब्जा देखने पहुंची थीं।

विधायक बोले- नाले की जमीन की पैमाइश होगी

विधायक बेदीराम ने कहा- नाले के जमीन की पैमाइश होगी। जो नियम संगत है, वही होना चाहिए। उन्होंने बताया- मेरा मैरिज लॉन है। लेखपाल बार बार पैसा लेकर वहां पर आ जाता है। इस मामले को लेकर सदन में भी मुद्दा उठाया था। इसमें जवाब भी मांगा गया था। मामले में मेयर और नगर आयुक्त से बात करूंगा। नगर निगम और लेखपाल शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। हमने कोई गाली नहीं दी है। अपने बच्चों से बात की है। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। काम हमने नहीं नगर आयुक्त ने फोन कर रुकवाया था। वीडियो में मेरी आवाज नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...