Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में मंदिर में सो रहे कल्लू बाबा की हत्या:शरीर पर चोट के निशान, खून से सना शव मिला

By admin · February 20, 2026 · 1 min read

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शुक्रवार सुबह एक मंदिर में सो रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मंदिर में खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान कल्लू प्रजापति उर्फ कल्लू बाबा के रूप में हुई। वह आश्रयहीन कॉलोनी पीरनगर बरावनकला स्थित मंदिर में रहते थे।

सुबह करीब 8 बजे गोलू नामक एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि S-2 आश्रयहीन कॉलोनी के मंदिर में रहने वाले बाबा की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और फील्ड यूनिट को बुलाया गया।

उन्नाव के रहने वाले थे

कुछ ही देर में एसीपी काकोरी और फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कल्लू प्रजापति (60) पुत्र कन्हैयालाल निवासी नेवतनी, मोहन रोड, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, और उनकी ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

और खबरें