Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में भाजपा दफ्तर के बाहर ब्राह्मणों के लिए होर्डिंग लिखा- चोटी खींचना सनातन का अपमान 1 महीने पहले प्रयागराज में हुई थी घटना

By admin · February 21, 2026 · 1 min read

प्रयागराज माघ मेले एक महीने पहले 18 जनवरी को हुई घटना का लखनऊ में अब विरोध किया जा रहा है। यहां भाजपा दफ्तर के बाहर शनिवार, 21 फरवरी को ब्राह्मणों के समर्थन में होर्डिंग लगाया गया है। इस पर लिखा है- चोटी खींचना सनातन का अपमान है। सीएम योगी से निवेदन है कि इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी संगम तक जाने-न जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। उस दौरान कुछ ब्राह्मण बटुकों के साथ अभद्रता की गई और उनकी चोटी खींची गई। उसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे। अब उन्हीं के समर्थन में लखनऊ महानगर भाजपा के वार्ड अध्यक्ष ने होर्डिंग लगाया है।

हजरतगंज स्थित रामतीर्थ वार्ड के अध्यक्ष देवांश पांडे ने होर्डिंग लगाया।
हजरतगंज स्थित रामतीर्थ वार्ड के अध्यक्ष देवांश पांडे ने होर्डिंग लगाया।

राजधानी में होर्डिंग वार

प्रयागराज की घटना के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया गया। इस होर्डिंग के जरिये दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

बताया जा रहा है कि रामतीर्थ वार्ड के भाजपा लखनऊ महानगर के वार्ड अध्यक्ष देवांश पांडे ने यह होर्डिंग लगवाया। होर्डिंग में ब्राह्मण समाज के सम्मान की बात करते हुए मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

और खबरें