div class=”a88a1c42″
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अवध क्षेत्र संगठन की ओर से नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इस सूची में मोहनलालगंज मंडल के जिला प्रतिनिधि पद पर एक ऐसे नेता का नाम शामिल कर दिया गया था, जिनका आठ माह पूर्व बीमारी के कारण निधन हो चुका है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज के परेहटा के रहने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और एडवोकेट आनंद कुमार पांडेय का आठ माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी और परिवार को सांत्वना दी थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
आश्चर्य-असंतोष फैला
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
मंगलवार को जारी संगठनात्मक सूची में आनंद कुमार पांडे का नाम मोहनलालगंज मंडल के जिला प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त दिखाया गया। सूची सार्वजनिक होते ही कार्यकर्ताओं में आश्चर्य और असंतोष फैल गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि संगठन अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जानकारी से अवगत नहीं है, तो यह गंभीर लापरवाही का विषय है।
जल्दबाजी में जारी की सूची
इस घटना से संगठन की कार्यप्रणाली और समन्वय पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चूक जल्दबाजी में सूची जारी करने या जमीनी स्तर पर जानकारी के अभाव का परिणाम हो सकती है।
अंजनी शुक्ला जिला प्रतिनिधि मनोनीत
हालांकि, सूची जारी होने के कुछ घंटों के भीतर ही एक नई सूची जारी की गई। इसमें मृतक आनंद कुमार पांडे का नाम हटाकर सिसेंडी निवासी अंजनी शुक्ला को जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया।




