Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

आमने सामने भिेडे बाइक सवार दोनों कीहालत गम्भीर मेडिकल कालेज रेफर

By admin · March 1, 2026 · 1 min read

 

मिहीपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मझरा जाने वाली सड़क पर दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पंहुचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर पंहुचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


गिरगिट्टी निवासी अखिलेश 24 पुत्र अमेरिका अपने बाइक से मंझरा से घर को लौट रहे थे। तो वहीं दीपक पुत्र नंदलाल 22 वर्ष ललतूपुरवा मंझरा अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान लगभग रात 8:00 बजे मंझरा गिरगिट्टी मार्ग पर दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।

जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। आनन फ़ानन में दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ।

और खबरें