
बहराइच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रूपईडीहा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाबान (19) पुत्र कमरूद्दीन, निवासी चकिया रोड, रूपईडीहा, बहराइच के रूप में हुई है।
यह गिरफ्तारी 28 फरवरी 2026 को रात 12:20 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल सरोज और पुलिस बल ने एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ा।
आरोपी शाबान को पिलर संख्या 651/2 के पास, नेपालगंज रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते से, लगभग 800 मीटर पश्चिम में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में रूपईडीहा थाने में आरोपी शाबान के खिलाफ मु0अ0सं0 039/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद, शाबान को माननीय न्यायालय सदर बहराइच में पेशी के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का कोई पिछला आपराधिक इतिहास नहीं है।

