Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील परिसर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खुर्रमपुर निवासी अभिषेक चौहान ने ?

By admin · March 1, 2026 · 1 min read
लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील परिसर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खुर्रमपुर निवासी अभिषेक चौहान ने अपने गांव के सुनील सिंह और उनकी पत्नी सोनी सिंह पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभिषेक चौहान के अनुसार, वह शनिवार को किसी काम से सरोजनीनगर तहसील गए थे। इसी दौरान गांव के सुनील सिंह और सोनी सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने सार्वजनिक रूप से उनका कॉलर पकड़ा, शर्ट फाड़ दी और मारपीट की।

अभिषेक ने बताया कि दम्पत्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बंथरा थाना क्षेत्र से संबंधित इस मामले में पुलिस ने अभिषेक की तहरीर के आधार पर सुनील सिंह और सोनी सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

और खबरें