Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता:होली और नेपाल चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का किया निरीक्षण

By admin · March 2, 2026 · 1 min read

आगामी होली पर्व और पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में चल रहे संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) नानपारा पहुप सिंह ने रूपईडीहा पहुंचकर सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने रूपईडीहा थाने पहुंचकर पुलिस टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने को कहा।

पत्रकारों से बातचीत में एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आगामी होली पर्व और पवित्र माह रमजान के मद्देनजर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी ने रूपईडीहा स्थित होलिका दहन स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर साफ-सफाई, लकड़ी की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और दहन के निर्धारित समय सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों और होली कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने होली कमेटी के अनिल अग्रवाल से व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

शैलेश अवस्थी ने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाया जाए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत, लेखपाल करुणेश त्रिपाठी और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

और खबरें