Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में 25 साल की महिला नेता का कंकाल मिला:खोपड़ी, जबड़ा-रीढ़ की हड्‌डी अलग-अलग, 14 दिन से लापता थीं आंचल मिश्रा

March 4, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″श्रावस्ती में 25 साल की महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का जला हुआ कंकाल जंगल में मिला। वह किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। 14 दिन से लापता थी। पुलिस मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल पहुंची।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

वहां शव के नाम पर खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी मिली। पुलिस ने उन्हें पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उसके कपड़े और जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

महिला 17 फरवरी को लापता हुई थी। 3 मार्च की दोपहर 2 बजे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बुधवार को मामले का खुलासा किया।

एसपी राहुल भाटी ने बताया- आरोपी सूरज वर्मा अपराधी है। महिला नेता का उससे अफेयर था। वह पैसों के लिए सूरज को ब्लैकमेल करती थी। इसलिए आरोपी ने उसे मार दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

div class=”f3e032cb “खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।div
div class=”f46ba790″खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।div
div class=”f3e032cb “जंगल में महिला का जबड़ा मिला, इससे 15 फीट दूर खोपड़ी और रीढ़ की हड्‌डी मिली।div
div class=”f46ba790″जंगल में महिला का जबड़ा मिला, इससे 15 फीट दूर खोपड़ी और रीढ़ की हड्‌डी मिली।div
div class=”f3e032cb “पुलिस ये पता लगा रही है कि आंचल मिश्रा जंगल तक कैसे पहुंचीं।div
div class=”f46ba790″पुलिस ये पता लगा रही है कि आंचल मिश्रा जंगल तक कैसे पहुंचीं।div
divdiv

किसान नेता आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थीं। आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं।

इसके बाद वह लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। संतोष ने सूरज वर्मा नाम के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस जांच में महिला की लोकेशन जंगल में मिली। सूरज के मोबाइल की लोकेशन भी सेम थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार को जंगल से महिला का कंकाल बरामद किया।

div class=”f3e032cb “जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी।div
div class=”f46ba790″जंगल में महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी।div

एसपी राहुल भाटी ने बताया- आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा से आरोपी सूरज वर्मा पिछले 3-4 महीनों से मोबाइल पर संपर्क था। दोनों के बीच अफेयर था। आंचल मिश्रा आरोपी सूरज से पैसे की मांग करती थी। पैसा न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। 17 फरवरी सूरज आंचल में जंगल में ले गया और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को जंगल में छिपा दिया। इसके बाद सामान्य तरीके से रहने लगा। ऐसा लग रहा है कि जंगल में जानवर लाश को नोचकर खा गए। शव के नाम पर केवल खोपड़ी, रीढ़ की हड्‌डी और जबड़ा ही मिला था।

div class=”f3e032cb “जंगल में महिला का कंकाल मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की।div
div class=”f46ba790″जंगल में महिला का कंकाल मिलने के बाद डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की।div
divdiv

पुराना अपराधी है सूरज

 

एसपी राहुल भाटी ने बताया- आरोपी सूरज पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ 2011 से अब तक मल्हीपुर थाने में कुल 7 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें