Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

खुशिया बदली मातम में,, नहर में नहाने गए एक छात्र की हुई मौत,, एक की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर ।

March 5, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने होली के त्यौहार को मातम में बदल दिया। बुधवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र में लोग होली के उमंग में डूबे हुए थे।

div style=”width: 696px;” class=”wp-video”div

तभी अचानक हुए एक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। होली के दिन थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत पडने वाले गोपिया बैराज नहर में चार छात्र नहाने के लिए गए थे उसी दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी एक छात्र की हालत गंभीर होने से रिफर किया गया है। सूत्रों की माने तो उन्हें नहर में नहाने से मना किया गया था। किंतु होनी को कौन टाल सकता है।

आखिरकार तीन छात्र पानी में नहाने के लिए उतर गए। थाना कोतवाली मुर्तिहा सेमरी मलमला गांव निवासी सुमित कुमार पुत्र हरिशंकर उम्र लगभग 17 वर्ष तथा आकाश पुत्र जय किशुन पाल निवासी ककरहा अपने एक साथी के साथ नहर में नहाने लगे पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण उसमें से दो छात्र सुमित आकाश डूबने लगे।

डूबता देख उनका एक साथी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुन कुछ राहगीर सभी को बचाने के लिए नहर में पहुंच गये। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल ऑटो रिक्शा से उन्हें सीएचसी मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया गया।

जहां पर डॉक्टर ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया वही आकाश की हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है एक छात्र हाई स्कूल एक छात्र इंटर में शिक्षारत थे और इस समय परीक्षा दे रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से परिजन दुखी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें