Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में संसदीय चुनाव के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा ने सीमा क्षेत्र का किया दौरा ।

March 5, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में गुरुवार को होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सीमा पर मुस्तैद है। इसी के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी मिहींपुरवा रामदयाल ने सीमा क्षेत्र रजनवा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सीमा सुरक्षा बल पुलिस और संबंधित अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री दयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवक्षनीय गतिविधियां चुनाव के दौरान न होने पाए। श्री दयाल ने सीमा पर आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया। एसडीएम ने कहा शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उप जिलाधिकारी ने सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र के हालातो की भी जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें