Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

गैस सिलेंडर चाहिए.घबराइए नहीं अधिकारियों का दावा 25 दिन का रिजर्व स्टॉक जानिए युद्ध बढ़ा तो क्या होगा

By admin · March 12, 2026 · 1 min read

यूपी के अलग-अलग शहरों से गैस सिलेंडर आपूर्ति में लोगों के पैनिक होने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। गैस सिलेंडर की आपूर्ति पुलिस की मौजूदगी में हो रही है। जिन्हें जरूरत नहीं, वो भी सिलेंडर की बुकिंग करवा रहे हैं।

सरकार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

ये आशंका कितनी सही है? आने वाले 6 महीनों में पेट्रोलियम कंपनियों की क्या तैयारी है? क्या सिलेंडर महंगे हो सकते हैं? 

सवाल 1. क्या घरेलू सिलेंडर की किल्लत हो सकती है? जवाब.

ईरान युद्ध के चलते गैस और क्रूड ऑयल को लेकर अनिश्चितता के हालात हैं। गैस सप्लाई 30% तक बाधित हुई है। इसी वजह से पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस सप्लाई की प्राथमिकता तय कर दी है। सरकार ने कॉमर्शियल गैस सप्लाई में 20 से 30% तक कटौती की है। एजेंसियां घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर फोकस कर रही हैं। इस तरह से सरकार आने वाले 6 महीने के लिए घरेलू गैस और सीएनजी की 100% उपलब्धता सुनिश्चित करना चाह रही है।

सवाल 2. सरकार के पास कितने दिनों का रिजर्व स्टॉक है? जवाब.

एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। रिफाइनरियों ने एलपीजी प्रोडक्शन में करीब 10% की बढ़ोतरी की है। अफसरों का कहना है कि परेशान होने की जरूरत नहीं। गैस कंपनियां ग्राहकों को मैसेज करके बता रही हैं कि गैस की कमी के दावे भ्रामक हैं। खाद्य एवं रसद के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद कहते हैं कि यूपी में 20 से 25 दिन का घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक रिजर्व है।

सवाल 3. क्या आने वाले दिनों में 26 दिन में भी नहीं मिलेगा सिलेंडर? जवाब.

खाद्य एवं रसद के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद कहते हैं- देखिए, पैनिक बुकिंग की वजह से डिमांड में अचानक उछाल आ गया। इसलिए 6 मार्च को तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू किया था। लॉक-इन पीरियल का मतलब है कि एक सिलेंडर डिलीवरी होने के 21 दिन बाद ही आप नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। 9 मार्च को लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। ऑटोमैटिक बुकिंग सिस्टम अपडेट कर दिया गया है। इसी वजह से गैस एजेंसियां बुकिंग नहीं ले पा रही हैं। आने वाले दिनों में लॉक-इन पीरियड में बदलाव की उम्मीद कम है।

सवाल 4. क्या लोगों को पैनिक होना चाहिए? जवाब.

ईरान-इजराइल युद्ध से पहले किसी तरह का लॉक-इन पीरियड नहीं था। सिलेंडर की डिलीवरी के दिन ही लोग नया सिलेंडर बुक करा सकते थे। अब ऐसा नहीं हो रहा है। इसी वजह से लोगों में घबराहट का माहौल है। पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

सवाल 5. सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम क्यों लागू किया? जवाब.

आवश्यक वस्तु अधिनियम सरकार को जरूरी वस्तुओं जैसे- अनाज, दालें, खाने का तेल, दवाइयां या ईंधन की सप्लाई और कीमतों को कंट्रोल करने की ताकत देता है। आसान भाषा में इसे जमाखोरी रोकने वाला कानून कह सकते हैं। इसके तहत व्यापारियों के लिए स्टॉक की एक लिमिट तय कर दी जाती है कि वे एक सीमा से ज्यादा सामान गोदामों में नहीं भर सकते। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं हो सकेगी।

गोरखपुर के पीपीगंज में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर की लाइन में लगे दो युवकों में मारपीट हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें अलग कराया।
गोरखपुर के पीपीगंज में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर की लाइन में लगे दो युवकों में मारपीट हो गई। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें अलग कराया।

सवाल 6. गैस की किल्लत से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही? जवाब.

यूपी के कई जिलों से एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च को समीक्षा की थी। इसमें सीएम ने सभी डीएम और एसपी को अपने जिले के हालातों पर निगरानी रखने के लिए कहा था। नोएडा, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे बड़े जिलों में प्रशासन गैस गोदामों और गैस एजेंसियों पर जांच रहे हैं कि कहीं जानबूझकर गैस या पेट्रोल-डीजल की कमी तो नहीं बनाई जा रही।

सवाल 7. गैस बुक करने के बाद कितने दिन में सिलेंडर मिल रहा? जवाब.

खाद्य एवं रसद के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद कहते हैं- किसी भी जिले में ऐसा नहीं है कि गैस सप्लाई थमी हो। बुकिंग होने के बाद सप्लाई का स्टैंडर्ड टाइम 7 दिन होता है। यूपी में 2-3 दिन में घरों में होम डिलीवरी हो रही है। हर दिन 8 से 10 लाख सिलेंडर की होम डिलीवरी हो रही है।

सवाल 8. अगर ईरान-इजराइल युद्ध बढ़ता है, तो क्या गैस आपूर्ति पर असर पड़ेगा? जवाब.

सरकार ने इसकी तैयारी की है। रिफाइनरीज को उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसमें जामनगर की रिलायंस रिफाइनरी और भटिंडा की एचएमईएल रिफाइनरी को पेट्रोल उत्पादन रोककर गैस का प्रोडक्शन करने को कहा गया है। पूरी क्षमता पर काम करने के बाद हमारी जरूरत का 70% आपूर्ति होने का अनुमान है।

सवाल 9. अगर एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी न दे रही हो, तब कहां शिकायत करें? जवाब.

इसके लिए टोलफ्री नंबर जारी किया है। लोग 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं। ये इंडेन, भारत और एचपी सभी उपभोक्ताओं के लिए कॉमन नंबर है। इसके अलावा mylpg.in पर भी ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं।

(सभी सवालों के जवाब खाद्य एवं रसद के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने दिए हैं।)

गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई, अयोध्या में राम रसोई बंद

उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा।

और खबरें