Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बसपा नेता उत्तम सिंह चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़?

By admin · March 18, 2026 · 1 min read

बसपा नेता उत्तम सिंह चौहान का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक स्थित जालिम नगर गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में लोग स्तब्ध रह गए और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटने लगे।

उत्तम सिंह चौहान अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों की मदद की और एक जनसेवक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन को बसपा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति माना जा रहा है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में गमगीन माहौल के बीच उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।

विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेताओं ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेता राजेश चौधरी ने उन्हें एक सज्जन और कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि उनके जाने से क्षेत्र की राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आ गई है।

पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले और भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह सहित अन्य कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उत्तम सिंह चौहान के निधन से उनके परिवार में दुख का माहौल है।

और खबरें