लखनऊ में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मेड बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से नीेचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

Date:

महिला मेड  मोहिनी  की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
महिला मेड मोहिनी

लखनऊ में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मेड बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से नीेचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मेड के नीचे गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना गोमती नगर विस्तार इलाके की है।

गोमती नगर विस्तार इलाके के मलेशेमऊ स्थित एमआई रसल कोर्ट अपार्टमेंट में सर्वजीत सिंह परिवार संग फ्लैट नम्बर 303 में रहते हैं। वह और उनकी पत्नी बैंक में काम करती हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सर्वजीत अपार्टमैंट में टहल रहे थे और पत्नी कमरे में मौजूद थी। एक नौकरानी झाड़ू पोछा कर रही थी।

लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया

रहीमाबाद के अमृत खेड़ा निवासी मोहिनी (20) गमलों में पानी डाल रही थी। काफी देर तक कमरे में न आने पर सर्वजीत की पत्नी ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने रिसेप्शन पर फोन किया तो बताया गया कि मोहिनी नीचे गिर गई है। सर्वजीत और स्थानीय लोगों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहिनी 23 दिनों से सर्वजीत सिंह के यहां काम करती थी।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई रिक्शा बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत,, ई-रिक्शा चालक मौके से फरार ।

  मिहींपुरवा बहराइच/नगर पंचायत मिहींपुरवा के परवानी गौढी मार्ग अटल...

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...