फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बेटा भी थे। उन्होंने रामलला का दर्शन किया।

Date:

ये तस्वीर अयोध्या में रामलला का दर्शन करते  रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया की है । - Dainik Bhaskar
ये तस्वीर अयोध्या में रामलला का दर्शन करते रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया की है ।

फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेलिया डिसूजा और बेटा भी थे। उन्होंने रामलला का दर्शन किया। भगवान से परिवार के लिए प्रार्थना की। राम जन्म भूमि परिसर में रितेश देशमुख को देखकर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। उसके बाद पुजारी संतोष तिवारी से मिलने पहुंचे। उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद वे बाद वापस लौट गए।

रितेश देशमुख करीब 20 मिनट तक मंदिर में ही रहे। उसके बाद वापस लौट गए।
रितेश देशमुख करीब 20 मिनट तक मंदिर में ही रहे। उसके बाद वापस लौट गए।

पुजारी ने रामनामी भेंट कर स्वागत किया

रितेश देशमुख शुक्रवार को लखनऊ में आईपीएल मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। मैच के बाद आज वे सड़क मार्ग से अयोध्या आए। रामलला का दर्शन किया। राम मंदिर परिसर में फोटो खिचवाए। रामलला के पुजारी संतोष तिवारी ने रामलला के चंदन प्रसाद लगाकर उनका स्वागत किया और रामनामी भेंट की।

रामलला के दर्शन के बाद जताई खुशी

संतोष तिवारी ने बताया कि रामलला का दर्शन कर रितेश देशमुख का परिवार बेहद खुश है। रामलला का दर्शन पूजन- पूजन करने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ई रिक्शा बाइक की टक्कर में बाइक चालक की हुई मौत,, ई-रिक्शा चालक मौके से फरार ।

  मिहींपुरवा बहराइच/नगर पंचायत मिहींपुरवा के परवानी गौढी मार्ग अटल...

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...