Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

ईद-उल-फितर के मद्देनजर लखनऊ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक तैयारियां की हैं। शांतिपूर्ण और ?

March 20, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”ईद-उल-फितर के मद्देनजर लखनऊ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक तैयारियां की हैं। शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से ईद संपन्न कराने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में जुटते हैं। सुन्नी समुदाय के लोग ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद, चौक में नमाज अदा करेंगे, जबकि शिया समुदाय के लोग बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद और ठाकुरगंज की जामा मस्जिद में इबादत करेंगे। ऐसे में इन सभी जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

भारी पुलिस बल की तैनाती

पश्चिमी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 1 डीसीपी, 5 एडीसीपी और 10 एसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 47 इंस्पेक्टर, 456 सब-इंस्पेक्टर और 606 सिपाहियों को तैनात किया गया है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एंटी रोमियो स्क्वायड, पिंक पेट्रोल और डायल-112 की टीमें लगातार गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए भी अलग से पुलिस बल लगाया गया है, जिसमें 1 एडीसीपी, 3 एसीपी, 6 इंस्पेक्टर, 33 सब-इंस्पेक्टर, 102 पुलिसकर्मी और 54 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा 14 कंपनी पीएसी, वायरलेस और एलआईयू की टीमें भी अलर्ट पर रहेंगी।

मॉक ड्रिल और ब्रीफिंग से कसी तैयारी

ईद को लेकर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी ड्यूटी प्वाइंट, रूट प्लान और वीवीआईपी मूवमेंट की जानकारी साझा की है। भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

CCTV से 24 घंटे निगरानी

शहर के प्रमुख नमाज स्थलों—टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, आसिफी मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह—सहित प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू

ईद के दिन नमाज के समय प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने की बात कही है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें