Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तंज कसा। गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या पर सवाल ?

March 23, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तंज कसा। गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा- क्या कार्रवाई हुई, किसका नाम FIR से हटाया गया। किसको बचाया जा रहा है?div
div
div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

divdiv
div

राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान-‘नंगा कर दूंगा।’ को याद दिलाते हुए कहा कि बदायूं, मथुरा और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में कॉलेज स्टूडेंट की हुई हत्या बताती है कि अपराधी बेखौफ हैं। आगे कहा- अब हवा बदल रही है। अधिकारी इसे भांप गए है, इसलिए JPNIC की पार्किंग खोल दी है।

अखिलेश यादव समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर सोमवार को लोहिया पार्क पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोरखपुर हत्याकांड समेत कई मुद्दों पर CM योगी आदित्यनाथ को घेरा। संजय निषाद-ओपी राजभर को भी अपने सियासी बयानों में लपेटा।

div class=”f3e032cb “सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।div
div class=”f46ba790″सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।div
div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID2_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=”CJ2p_Z3JtpMDFSyi2AUdSFsNBg”
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID2_300x250_0__container__”div
div
div

अखिलेश यादव के बयान की 6 बड़ी बाते

1. जनता ममता बनर्जी को चुनेगी

भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से कितनी भी बाधाएं लगाए, लेकिन जनता ममता बनर्जी की सरकार को ही चुनेगी। पश्चिम बंगाल में हर स्तर पर ममता बनर्जी ने काम किया है।

2. गोरखपुर हत्याकांड का असल दोषी कौन: एक राज्यसभा सांसद ने बयान दिया कि कार्रवाई नहीं हुई तो नंगा कर दूंगा। यह साफ होना चाहिए कि आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को बताना चाहिए कि इस मामले में असल दोषी कौन है और किस पर कार्रवाई हो रही है?

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव ने कहा- फिल्मों का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए हो रहा है।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने कहा- फिल्मों का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए हो रहा है।div
divdiv

3. फिल्मों के जरिए प्रोपेगेंडा फैला रहे

आजकल ऐसी फिल्में बनाई जा रही हैं, जिनके जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने का काम हो रहा है। सिनेमा का इस्तेमाल समाज को जोड़ने के लिए होना चाहिए, न कि किसी विशेष विचारधारा को थोपने के लिए।

4. ओपी राजभर- संजय निषाद को लपेटा

लोहिया पार्क से कौन फूल लेकर जाता है या कौन मिलने जाता है? यह बताने की जरूरत नहीं है। संजय निषाद के रोने के सवाल पर कहा- विदाई के समय रोना स्वाभाविक होता है। इसे पश्चाताप कहा जाए या कुछ और, यह तो वही बेहतर बता सकते हैं।

5. अधिकारियों को हवा का रुख समझ में आ गया

अधिकारियों को हवा का रुख समझ में आ गया है। इसीलिए जेपीएनआईसी की पार्किंग खोली गई है। जल्द ही पूरा जेपीएनआईसी भी खोल दिया जाएगा। प्रशासन अब जनभावना के दबाव में फैसले ले रहा है।

6. समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़े पाएं सौ में साठ

लोहिया ने ने एक आह्वान किया था कि समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़े पाएं सौ में साठ। लेकिन जाति की जनगणना को लेकर सरकार ने कोई स्पष्ट अपने विज्ञापन में बात नहीं रखी, इसका मतलब है कि पिछड़ों को और दलितों को ये गिनने नहीं जा रहे हैं। उनका हक नहीं देना चाहते हैं।

गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया।

हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार (17 मार्च) सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी करीब 5 किमी है।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

भाजपा नेता राजकुमार चौहान (42) की मौत की सूचना पर पहुंचीं उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार की बहन मोहनी ने कहा- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

उधर, वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया था। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची थी और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया था। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें