लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणधीन मकान में एक किशोरी से कथित रेप का मामला सामने आया है,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पांच युवकों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।
मोहल्ले के लोगों से सूचना मिलने पर आशियाना इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान में मौजूद पांचों युवकों को किसी तरह बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। सभी युवकों को आशियाना थाने ले जाया गया है।


आशियाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
सेक्टर एम निवासी 13 साल की किशोरी घरों में काम करती है। मंगलवार शाम काम पर गई थी। वहां से लौटते समय पांच लड़के जबरन उसे निर्माणाधीन इमारत में लेकर चले गए। वहां शोर शराबा होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे आरोपी लड़के भागने लगे। वहां मौजूद लड़कों ने सबको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

